Get App

सरकार की 9 धमाकेदार सेविंग स्कीम, पैसा बचाने और कमाने का शानदार मौका, तुरंत करें निवेश

Sarkari Saving Schemes: देश में सरकार कई सेविंग स्कीम चला रही है। ये सेविंग स्कीम आम लोगों, बच्चों, महिलाओं, गर्ल चाइल्ड और बुजुर्गों के लिए है। सरकार हर आयु वर्ग के लिए सरकारी सेविंग स्कीम चला रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 28, 2023 पर 6:45 PM
सरकार की 9 धमाकेदार सेविंग स्कीम, पैसा बचाने और कमाने का शानदार मौका, तुरंत करें निवेश
Sarkari Saving Schemes: ये सेविंग स्कीम आम लोगों, बच्चों, महिलाओं, गर्ल चाइल्ड और बुजुर्गों के लिए है।

Sarkari Saving Schemes: देश में सरकार कई सेविंग स्कीम चला रही है। ये सेविंग स्कीम आम लोगों, बच्चों, महिलाओं, गर्ल चाइल्ड और बुजुर्गों के लिए है। सरकार हर आयु वर्ग के लिए सरकारी सेविंग स्कीम चला रही है। यहां आपको सरकार की चलाई जा रही 10 सरकारी स्कीमों के बारे में बता रहे हैं। सरकार की इन स्कीमों में आप पोस्ट ऑफिस और बैंक के जरिये निवेश कर सकते हैं।

ये हैं सरकार की चलाई जा रही 10 सरकारी स्कीमें..

1. महिला सम्मान सर्टिफिकेट

महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र महिला निवेशकों के लिए सरकार की तरफ से चलाई जा रही सरकारी योजना है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2023-24 के केंद्रीय बजट में शुरू की गई इस पहल का लक्ष्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उनको वित्तीय स्तर पर मजबूत बनाना है। महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना 27 जून 2023 से निवेश के लिए खुल चुका है। इसमें निवेश 2 साल के लिए किया जाएगा। ये योजना निवेश के लिए मार्च 2025 तक यानी दो साल के पीरियड के लिए खुली हुई है। इस योजना के तहत महिलाओं या लड़कियों के नाम पर 2 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है। इसमें 7.5 प्रतिशत की तय ब्याज हर साल के लिए मिलता है। अकाउंट खोलने के 1 साल बाद 40 फीसदी पैसा निकाला जा सकता है। यदि आप 2 साल के लिए महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र में 2 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो आपको मैच्योरिटी पर 2.32 लाख रुपये मिलेंगे। ये एफडी की तरह ही काम करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें