अच्छा सिबिल स्कोर दिला सकता है सस्ता होम लोन, ये है CIBIL स्कोर का कैलकुलेशन

भले ही मई 2022 से लेकर हाल तक आरबीआई लगातार रेपो दर में बढ़ोतरी के बाद अर्थव्यवस्था में ब्याज दरें उच्च स्तर पर हैं। वहीं लोन लेने वाले ऐसे ऑप्शन तलाश रहे हैं जिसमें कम दरों पर सस्ता लोन मिल जाए। होम लोन पर सस्ती ब्याज दरें पाने का एक तरीका अच्छा सिबिल स्कोर होना है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अच्छे सिबिल स्कोर वाले लोगों के लिए होम लोन पर ब्याज दर में छूट दे रहा है

अपडेटेड Feb 21, 2024 पर 9:29 PM
Story continues below Advertisement
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अच्छे सिबिल स्कोर वाले लोगों के लिए होम लोन पर ब्याज दर में छूट दे रहा है।

भले ही मई 2022 से लेकर हाल तक आरबीआई लगातार रेपो दर में बढ़ोतरी के बाद अर्थव्यवस्था में ब्याज दरें उच्च स्तर पर हैं। वहीं लोन लेने वाले ऐसे ऑप्शन तलाश रहे हैं जिसमें कम दरों पर सस्ता लोन मिल जाए। होम लोन पर सस्ती ब्याज दरें पाने का एक तरीका अच्छा सिबिल स्कोर होना है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अच्छे सिबिल स्कोर वाले लोगों के लिए होम लोन पर ब्याज दर में छूट दे रहा है।

सिबिल स्कोर किसी व्यक्ति का क्रेडिट स्कोर होता है। यह व्यक्ति के क्रेडिट अनुशासन को 300 और 900 के बीच मापता है। स्कोर जितना अधिक होगा, उतना बेहतर होगा। आम तौर पर 750 से ऊपर का स्कोर अच्छा माना जाता है जहां लोन पास होने की संभावना अधिक हो जाती है। स्कोर व्यक्ति की साख और हिस्ट्री की तरफ इशारा करता है। CIBIL रिपोर्ट (जिसमें CIBIL स्कोर एक भाग के रूप में होता है) से पता चलता है कि क्या व्यक्ति ने अतीत में कभी किसी लोन पेमेंट में चूक की है।

लोन की आसान मंजूरी के अलावा सिबिल स्कोर लोन लेने वालों को सस्ता लोन लेने में भी मदद करता है। उदाहरण के लिए होम लोन पर एसबीआई उधारकर्ता के क्रेडिट स्कोर के आधार पर लोन दरें देता है।


CIBIL स्कोर के आधार पर होम लोन की ब्याज दरों पर SBI की छूट:

550-649 सिबिल स्कोर: इस स्कोर पर 9.65 फीसदी है.

650-699 सिबिल स्कोर: बैंक इस स्कोर पर 9.45 फीसदी की दर से लोन दे रहा है।

700-749 सिबिल स्कोर: एसबीआई इस सिबिल स्कोर पर 9.35 प्रतिशत की दर से लोन दे रही है।

750-800 सिबिल स्कोर: 750-799 और उससे ऊपर के सिबिल स्कोर अच्छा माना जाता है। बैंक इस पर 9.15 प्रतिशत की दर से होम लोन मिल रहा है।

सिबिल स्कोर ऑनलाइन कैसे करें चेक?

1) सिबिल की आधिकारिक वेबसाइट https://www.cibil.com/ पर जाएं।

2) 'अपना सिबिल स्कोर प्राप्त करें' चुनें

3) अपने सालाना सिबिल स्कोर को जानने के लिए 'यहां क्लिक करें' पर क्लिक करें।

4) अपना नाम, ई-मेल आईडी और पासवर्ड टाइप करें। एक आईडी प्रूफ (पासपोर्ट नंबर, पैन कार्ड, आधार या वोटर आईडी) लगाएं। फिर अपना पिन कोड, जन्म तिथि और अपना फोन नंबर डाल दें।

5) 'Accept and Continue' पर क्लिक करें

6) आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर वन-टाइम पासवर्ड (OTP) मिलेगा। ओटीपी टाइप करें और 'Continue' चुनें

7) 'डैशबोर्ड पर जाएं' चुनें और अपना क्रेडिट स्कोर चेक करें।

8) आपको वेबसाइट myscore.cibil.com पर जाना होगा। यहां आपको डिटेल मिल जाएगी।

PPF, NPS और सुकन्या समृद्धि योजना में लगाया है पैसा? 31 मार्च तक निपटा लें ये काम, वरना अकाउंट हो जाएगा फ्रीज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।