आज के इस दौर में आधार कार्ड के बिना कई काम अधूरे रह जाते हैं। यह डॉक्यूमेंटस जिंदगी का एक अहम हिस्सा बनता जा रहा है। ऐसे में आधार कार्ड को हमेशा अपडेट और अपने पास रखना जरूरी है।

अगर आप का आधार कार्ड खो गया है तो घबराने की जरूरत नहीं है। इसकी दूसरी कॉपी आराम से घर बैठे बन जाएगी। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (Unique Identification Authority of India -UIDAI) ने आधार कार्ड को रिप्रिंट करने के आदेश दिए हैं।

हाल ही में UIDAI ने अपने एक ट्वीट में कहा है कि OTP के जरिए आप अपना खोया हुआ आधार कार्ड हासिल कर सकते हैं। इसे अपडेट करने के लिए 50 रुपये लगते हैं।  यूजर्स UIDAI की वेबसाइट पर जा कर जाकर कुछ स्टेप्स को फॉलो कर आधार कार्ड को दोबारा डाउनलोड कर सकते हैं। 

 

जिन लोगों का आधार कार्ड में मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है। वो भी नॉन रजिस्टर्ड या अल्टरनेटिव मोबाइल नंबर के जरिए रिप्रिंट ले सकते हैं।

जानिए आधार कार्ड को दोबारा कैसे करें प्रिंट

सबसे पहले UIDAI के ऑफिशियल वेबसाइट https://eaadhaar.uidai.gov.in/ पर विजिट करना होगा।  इसके बाद आपको आधार नंबर (UID) या एनरोलमेंट आईडी डालना होगा और तीसरा वर्चुअल आईडी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको अपनी पूरी डिटेस दर्ज करनी होगी।

अगर आप मोबाइल नंबर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो ई-मेल आईडी का इस्तेमाल कर सकते हैं। डिटेल भरने के बाद इमेज में दिए गए कैरेक्टर्स को टाइप करें और फिर Send OTP पर क्लिक करें। यह वन-टाइम पासवर्ड (OTP) आपके उस मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा जो आपने आधार कार्ड में दर्ज किया है।

वेरिफाई OTP पर क्लिक करते ही आपका आधार नंबर SMS के जरिए आपको मिल जाएगा। फिर इसके बाद आपको Make Payment पर क्लिक करके ऑनलाइन पेमेंट कर देना है। इससे आपको डाक के जरिए भेजा जाएगा। आपको अपनी स्लिप डाउनलोड करके रख लेना है। पेमेंट सक्सेफुल होने पर आपका आधार कार्ड प्रिंट हो जाएगा और 15 दिनों के भीतर स्पीड पोस्ट के जरिए भेज दिया जाएगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।