Aadhar Card: UIDAI ने कहा अपने 10 साल पुराने आधार कार्ड को करें अपडेट, यहां जानें तरीका

Aadhar Card: अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पहले बना था, तो उसे अपडेट करा लें। दरअसल, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार धारकों से आग्रह किया है, जिन्हें 10 साल पहले आधार कार्ड जारी किया गया है, वह अपने आधार कार्ड को अपडेट करा लें

अपडेटेड Dec 25, 2022 पर 5:03 PM
आधार कार्ड धारक myAadhaar पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अपनी जानकारी को रिवाइज कर सकते हैं।

Aadhar Card: अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पहले बना था, तो उसे अपडेट करा लें। दरअसल, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार धारकों से आग्रह किया है, जिन्हें 10 साल पहले आधार कार्ड जारी किया गया है, वह अपने आधार कार्ड को अपडेट करा लें। अगर आपका भी आधार कार्ड काफी पुराना है और कोई भी जानकारी इस बीच अपडेट हुई है, तो डेटाबेस में अपनी जानकारी को रिवाइज कर लें।

myAadhaar पोर्टल पर करें अपडेट

UIDAI ने बयान में कहा कि आधार कार्ड धारक myAadhaar पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अपनी जानकारी को रिवाइज कर सकते हैं। साथ ही अपने आईडी का प्रमाण पत्र और एड्रेस प्रूफ से जुड़ी डॉक्यूमेंट की कॉपी को अपलोड करना होगा। वहीं, अगर आप जानकारी को ऑनलाइन अपडेट नहीं कर पाते हैं तो ऑफलाइन आधार केंद्र पर जाकर भी करा सकते हैं। यहां आपको सेल्फ अटेस्टेड कॉपी जमा करनी होगी।


10 साल पुराना आधार कराएं अपडेट

UIDAI ने कहा है कि जिन भी लोगों को आधार 10 साल पहले जारी किया गया था, इसके बाद अगर आधार को अपडेट नहीं कराया है तो उसे अपडेट कर लीजिए। देशभर में आधार कार्ड का इस्तेमाल एक बड़े आईडी के तौर पर इस्तेमाल होता है। केंद्र सरकार की चलाई जा रही 1,100 योजनाओं आधार कार्ड का इस्तेमाल होता है। इसमें से 319 योजनाएं केंद्र सरकार चला रही है। इसके अलावा कई वित्तीय संस्थान जैसे बैंक और एनबीएफसी ग्राहकों को प्रमाणित करने और उन्हें ऑनबोर्ड लाने के लिए आधार का इस्तेमाल करते हैं।

चाहिए होंगे डॉक्यूमेंट

कोई भी व्यक्ति जिसने अपना आधार 10 साल पहले बनवाया था और बाद के किसी भी साल में जानकारी को अपडेट नहीं किया, उसे डॉक्यूमेंट अपडेट करने के लिए कहा जा रहा है। आपको अपडेट के लिए चार्ज भी चुकाना होगा। ये सुविधा माई आधार पोर्टल पर या किसी भी पास के आधार केंद्र पर जाकर ले सकते हैं। आधार पहचान स्थापित करने के लिए आईरिस, फिंगरप्रिंट और फोटो का इस्तेमाल करता है।

Stock market : भूल जाइए टेक्निकल इंडिकेटर्स! 8 स्टेप्स की यह ट्रेडिंग स्ट्रैटजी देगी कमाई की गारंटी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।