आधार कार्ड में बस 2 बार ही बदल सकते हैं नाम, DOB और एड्रेस? जानें कितनी बार मिलता है बदलने का मौका

Aadhar Card: आधार कार्ड और बाकी जरूरी कागजातों से इसलिए अलग होता है क्योंकि इसमें व्यक्ति की बायोमेट्रिक जानकारी होती है। आधार कार्ड सभी कामकाजों में उपयोगी साबित होता है इसलिए अपडेट रखना बहुत जरूरी है

अपडेटेड Jan 20, 2024 पर 8:15 AM
Story continues below Advertisement
Aadhar Card: आधार कार्ड और बाकी जरूरी कागजातों से इसलिए अलग होता है क्योंकि इसमें व्यक्ति की बायोमेट्रिक जानकारी होती है।

Aadhar Card: आधार कार्ड और बाकी जरूरी कागजातों से इसलिए अलग होता है क्योंकि इसमें व्यक्ति की बायोमेट्रिक जानकारी होती है। आधार कार्ड सभी कामकाजों में उपयोगी साबित होता है इसलिए अपडेट रखना बहुत जरूरी है। अगर आपके आधार कार्ड में कोई गलत जानकारी दर्ज है तो उसे तुरंत ठीक करना चाहिए और साथ ही आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए की सभी गलतियों को एक बार में ही ठीक किया जाए क्योंकि बार-बार इसे नहीं सुधरा जा सकता है।

दो ही बार कर सकते हैं अपना नाम चेंज

अगर आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग गलत हो गई है या फिर शादी के बाद महिला अपनी सरनेम बदलना चाहती है तो यह ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से किया जा सकता है। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आधार कार्ड नाम बदलाव करने के लिए सिर्फ दो बार मौका दिया जाता है। इसके बाद आप अपना नाम नहीं बदल पाएंगे।


एक बार बदल सकेंगे जेंडर

कई बार आधार कार्ड बनवाते समय लिंग गलत दर्ज हो जाता है। UIDAI के नियमों के हिसाब से इसमें बदलाव किया जा सकता है। आपको अपना जेंडर बदलने के लिए मात्र एक बार मौका दिया जाता है।

एक ही बार बदल सकते हैं जन्मतिथि

अगर आपके आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत हो गया है, तो आपको आधार कार्ड जन्मतिथि बदलाव करने का सिर्फ एक ही बार मौका दिया जाता है। इसके बाद कोई भी बदलाव नहीं किया जा सकता है।

ये जानकारी कभी भी बदल सकते हैं

आधार कार्ड ऐड्रेस, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, फिंगरप्रिंट, फोटो, रेटिना स्कैन जैसे चीज़ें आप आधार कार्ड में कई बार अपडेट कर सकते हैं। इन्हें अपडेट करने की कोई सीमा तय नहीं की गई है।

राम मंदिर उद्घाटन: 22 जनवरी को शेयर बाजार रहेगा बंद, अब शनिवार को पूरे दिन होगा कारोबार

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jan 20, 2024 8:15 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।