Get App

18 साल के बाद पहली बार आधार बनवा रहे लोगों की पासपोर्ट की तरह होगी वैरिफिकेशन, UIDAI बदलेगी नियम

Aadhaar Card Verification: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की घोषणा के अनुसार पहली बार आधार लेने वाले 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को राज्य सरकार की सहमति से फिजिकल वैरिफिकेशन से गुजरना होगा। TOI की रिपोर्ट के मुताबिक अब से आधार के लिए UIDAI नहीं राज्य सरकार वैरिफिकेशन करेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 21, 2023 पर 11:21 PM
18 साल के बाद पहली बार आधार बनवा रहे लोगों की पासपोर्ट की तरह होगी वैरिफिकेशन, UIDAI बदलेगी नियम
Aadhaar Card Verification: अब 18 साल से अधिक उम्र के लोग अगर पहली बार आधार बनवाएंगे तो उनकी वैरिफिकेशन वैसे ही होगी जैसे पासपोर्ट के लिए होती है।

Aadhaar Card Verification: अब 18 साल से अधिक उम्र के लोग अगर पहली बार आधार बनवाएंगे तो उनकी वैरिफिकेशन वैसे ही होगी जैसे पासपोर्ट के लिए होती है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की घोषणा के अनुसार पहली बार आधार लेने वाले 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को राज्य सरकार की सहमति से फिजिकल वैरिफिकेशन से गुजरना होगा। TOI की रिपोर्ट के मुताबिक अब से आधार के लिए UIDAI नहीं राज्य सरकार वैरिफिकेशन करेगी।

एक अधिकारी ने बताया कि इस काम के लिए राज्य सरकार जिला और उप-विभागीय दोनों स्तरों पर नोडल अधिकारी और अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट नामित करेगी। इस केटेगरी के अंतर्गत आने वाले व्यक्ति नामित केंद्रों पर आधार सुविधा का लाभ उठा सकते हैं, जिसमें प्रत्येक जिले में मुख्य डाकघर और यूआईडीएआई के तय आधार केंद्र शामिल हैं।

इस केटेगरी के व्यक्तियों के सभी आधार आवेदनों को सेवा पोर्टल के माध्यम से वैरिफिकेशन के लिए रिवाइज करने से पहले डेटा क्वालिटी की जांच से गुजरना होगा।

उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (SDM) सर्विस पोर्टल के माध्यम से मिलने वाली वैरिफिकेश की निगरानी करेंगे। आधार मंजूरी के 180 दिनों के भीतर पूरा किया जाएगा। यूआईडीएआई लखनऊ क्षेत्र के उप महानिदेशक प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि हाल ही में जारी निर्देश खासतौर पर 18 साल और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए हैं जो पहली बार अपना आधार ले सकते हैं। आधार जारी होने के बाद व्यक्ति बाद के अपडेट के लिए नियमित प्रोसेस का पालन कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें