PAN: बैंक में अकाउंट खुलवाना हो या फिर कोई प्रॉपर्टी खरीदनी हो, ऐसे तमाम फाइनेंशियल कामों के लिए आपके पास पैन कार्ड होना बेहद जरूरी है। ऐसे में अगर ये जरूरी डॉक्यूमेंट खो जाएं या टूट जाएं तो आपको क्या करना चाहिए। चलिए हम आपको इस लेख में बताते हैं। देखिए, पैन कार्ड जरूरी डॉक्यूमेंट है। ऐसे में अगर ये खो जाए या फिर टूट जाए तो घबराने की बिल्कुल भी जरुरत नहीं है। आपको ऑफिसों के चक्कर भी काटने नहीं पड़ेंगे। आप बस 10 मिनट के अंदर घर में बैठकर ही इसे वापस पा सकते हैं।
पैन कार्ड खोने या फिर टूट जाने की स्थिति में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पैन बनवाने की सुविधा दी है। हालांकि इसे अप्लाई करने के लिए आपके पास वैध आधार नंबर और आपके आधार कार्ड का पैन और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के साथ लिंक होना जरूरी है। E-PAN पाने के लिए डॉक्यूमेंट्स की अगर हम बात करें तो सिर्फ और सिर्फ आधार कार्ड के जरिए आप इसे पा सकते हैं। इसमें दी गई जानकारी को वेरिफाई करने के बाद यह प्रोसेस पूरा हो जाता है।
आधार नंबर से तुरंत पाएं ई-पैन
अब होम पेज ओपन होने पर आपको इंस्टेंट ई पैन ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
अब नए पैन पेज पर क्लिक गेस्ट न्यू पैन को सेलेक्ट करना होगा।
न्यू पैन पेज पर आधार नंबर दर्ज करने के बाद कन्फर्म चेकबॉक्स चुनें और जारी रखें पर क्लिक करें।
यह तो हुआ पैन कार्ड रिक्वेस्ट करने का प्रोसेस। अब बारी आती है E-PAN डाउनलोड करने का तरीका।
इसके लिए आप अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से ई फाइलिंग पोर्टल में लॉग इन करें।
उसके बाद डैशबोर्ड पर सर्विस ई पैन देखें या डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद आपसे आपका 12 अंकों का आधार नंबर मांगा जाएगा।
इसे दर्ज कर जारी रखें विकल्प पर क्लिक करें।
ऐसा करते ही आपके मोबाइल पर एक ओटीपी मिलेगा, जिसे दर्ज करने के बाद आप अपना पैन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और इसे जरूरत की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं।