Aadhaar Update: फ्री में आधार अपडेट कराने के लिए बचे हैं सिर्फ कुछ घंटे, तुरंत उठाएं है फायदा

Aadhaar Update: अगर आपको भी अपने आधार कार्ड में कुछ बदलाव करने हैं, तो वह आज कर लीजिए क्योंकि ये काम आप आज बिना किसी फीस चुकाए कर सकते हैं। हालांकि, ऐसा करने की आज अंतिम तारीख है

अपडेटेड Jun 14, 2023 पर 4:06 PM
आज 14 जून तक ऑनलाइन आधार में अपडेट कराने के लिए कोई भी चार्ज नहीं देना होगा।

Aadhaar Update: अगर आपको भी अपने आधार कार्ड में कुछ बदलाव करने हैं, तो वह आज कर लीजिए क्योंकि ये काम आप आज बिना किसी फीस चुकाए कर सकते हैं। हालांकि, ऐसा करने की आज अंतिम तारीख है। आज के बाद आप ये अपडेट करते हैं तो आपको फीस चुकानी होगी। फीस पर ये छूट सरकार सिर्फ ऑनलाइन अपडेट पर दे रही है। सरकार ने कहा है कि 14 जून 2023 तक ऑनलाइन आधार अपडेट कराने पर कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। अभी तक इस पर 50 रुपये चार्ज देना होता है।

अभी तक लगता था चार्ज

अगर आप ऑफलाइन यानी फिजिकल आधार केंद्र पर जाकर आधार अपडेट कराते हैं, तो आपको पहले की तरह ही 50 रुपये चार्ज लगेगा। आधार नंबर जारी करने वाली संस्था यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) समय-समय पर आधार डिटेल्स अपडेट करने के लिए लोगों को कहती है।


3 महीने तक दि गई सर्विस – आज है अंतिम तिथि

आज 14 जून तक ऑनलाइन आधार में अपडेट कराने के लिए कोई भी चार्ज नहीं देना होगा। ये फ्री सर्विस 15 मार्च से लेकर 14 जून 2023 तक है। आधार अपडेट की ऑनलाइन रफ्तार में तेजी लाने के लिए सरकार की ओर से 50 रुपये फीस को खत्म कर दिया गया है। ऐसे में अगर आपको अपने आधार कार्ड में कुछ बदलाव करना है तो फ्री में कर सकते हैं। हालांकि, अब ऐसा करने के लिए कुछ ही घंटे बचे हैं।

 

क्या-क्या ऑनलाइन करा सकते हैं अपडेट

आधार में नाम, पता, जन्मदिन, लिंग, मोबाइल नंबर, ईमेल के साथ-साथ बायोमेट्रिक्स फिंगर प्रिंट, आइरिस और फोटोग्राफ जैसी जानकारी अपडेट कर सकते हैं। हालांकि इनमें से कुछ चीजें हैं जो ऑनलाइन अपडेट हो जाती हैं, तो कुछ जानकारी सेंटर जाकर ही होंगी।

CDSL का शेयर 4% टूटा, ब्लॉक डील के बाद गिरा स्टॉक, BSE संभावित विक्रेता

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।