बैंकों में लगातार तीन दिन छुट्टी है। अगर आप बैंक में कोई जरूरी काम निपटाना चाहते हैं तो तारीख और अपने शहर में बैंक की छुट्टियों की लिस्ट देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 14 नवंबर से 16 नवंबर तक कई जगहों पर बैंकों में छुट्टी रहेगी। आरबीआई की छुट्टियों की लिस्ट का पालन सभी बैंकों को करना पड़ता है। इसमें सरकारी बैंक, प्राइवेट बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सहित सभी बैंक शामिल है।
इन स्थानों पर लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक
14 नवंबर को महीने का दूसरा सोमवार है। इसलिए सभी बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी। आरबीआई के नियम के मुताबिक, हर महीने के दूसरे और शनिवार को बैंकों की शाखाएं बंद रहती हैं। 15 नवंबर को रविवार है। हर रविवार को बैंकों में छुट्टी में रहती है। 16 नवंबर को छठ की छुट्टी है। इस मौके पर बिहार और झारखंड में बैंकों की छुट्टी है। इसका मतलब है कि बिहार और झारखंड के बैंक लगातार तीन दिन बंद रहेंगे।
बैंकों में आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक छुट्टी
बैंकों को छुट्टियों के लिए आरबीआई की गाइडलाइंस का पालन करना पड़ता है। अलग-अलग इलाकों के त्योहारों को ध्यान में रख बैंकों की छुट्टी की लिस्ट तैयार होती है। इसका पालन सरकारी बैंक, प्राइवेट बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सहित सभी बैंकों को करना पड़ता है।
नेट बैंकिंग सेवाएं चालू रहेगी, एटीएम भी खुले रहेंगे
बैंकों में छुट्टी के दिन भी नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई सेवाएं चालू रहेंगी। इसके अलावा सभी बैंकों के एटीएम भी खुले रहेंगे। अब ज्यादातर बैंकों में नेट बैंकिंग सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। इसके जरिए घर बैठे बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। बैंकों के मोबाइल ऐप पर कई सेवाएं उपलब्ध हैं।