सिर्फ 3 दिनों में 13% रिटर्न कमाने के बाद जानिये आज शेयर बाजार के खेल में खिलाड़ी की कमाई के लिए कहा है नजर
कुणाल राम्भिया के सुझाये स्टॉक्स ने पहले दिन की समाप्ति पर 12.69% का रिटर्न दिया
MoneyControl News
अपडेटेड Mar 24, 2022 पर 12:30 PM
रुचित जैन की तीसरे दिन की टॉप कॉल CHALET HOTELS ने 1% का रिटर्न दिया
सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी No.1 में 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। नया हफ्ता और 3 नए खिलाड़ियों के बीच मुनाफे के लिए मुकाबला हो रहा है। इस हफ्ते के तीसरे दिन The Streets के कुणाल रांभिया, Vighnahara Investment के विभोर वार्ष्णेय और 5Paisa.com के रुचित जैन के बीच मुकाबला हो रहा है। हालांकि इसमें कोई भी जीते लेकिन इनके सुझावों और अपनी सूझ-बूझ से आप पैसा बना सकते हैं।
KHILADI TOP CALLS DAY-3
तीसरे दिन कुणाल राम्भिया की टॉप कॉल MPHASIS रही जिसने 3.2% का रिटर्न दिया
तीसरे दिन विभोर वार्ष्णेय की टॉप कॉल GRAPHITE INDIA रही जिसने 1% का रिटर्न दिया
तीसरे दिन रुचित जैन की टॉप कॉल CHALET HOTELS रही जिसने 1% का रिटर्न दिया
KHILADI DAY-3 RETURN
तीसरे दिन की समाप्ति पर कुणाल राम्भिया के सुझाये स्टॉक्स ने 12.69% का रिटर्न दिया
तीसरे दिन की समाप्ति पर विभोर वार्ष्णेय के सुझाये स्टॉक्स ने 3.84% का निगेटिव रिटर्न दिया
तीसरे दिन की समाप्ति पर रुचित जैन के सुझाये स्टॉक्स ने 0.66% का रिटर्न दिया
एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
The Streets के कुणाल रांभिया का कमाईवाला स्टॉकः BUY CIL
कुणाल ने कहा कि इसमें 187 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 205 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 183 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
Vighnahara Investment के विभोर वार्ष्णेय का कमाईवाला शेयरः BUY RAIN INDUSTRIES
विभोर ने इस स्टॉक में 199 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 190 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 220 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
5Paisa.com के रुचित जैन का कमाईवाला स्टॉकः BUY SPARC
रुचित ने कहा कि इस स्टॉक में 297.6 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 325 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 287 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
The Streets के कुणाल रांभिया का कमाईवाला स्टॉकः BUY NMDC
कुणाल ने कहा कि इसमें 156.8 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 180 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 151 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
Vighnahara Investment के विभोर वार्ष्णेय का कमाईवाला शेयरः BUY Welspun Corp
विभोर ने इस स्टॉक में 153.8 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 135 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 190 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
क्या हैं खेल के नियम
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।