After Gold, Silver Hallmarking: गोल्ड ज्वैलरी पर धोखाधड़ी से बचने के लिए हॉलमार्क को प्रमोट किया गया और इसे अनिवार्य भी कर दिया गया। अब चांदी के गहनों की बारी है। केंद्र सरकार चांदी के गहनों और चांदी के सामानों की अनिवार्य हॉलमार्किंग के दायरे में लाने पर विचार कर रही है ताकि आम लोगों के साथ धोखाधड़ी न हो सके। यह जानकारी ब्यूरो ऑफ इंडिया स्टैंडर्ड्स (BIS) के एक सीनियर अधिकारी ने दी। अभी की बात करें तो चांदी की हॉलमार्किंग होती तो है लेकिन यह अनिवार्य नहीं है जबकि गोल्ड के चीजों की हॉलमार्किंग अनिवार्य है।
