ICICI PRU LIFE के वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही के नतीजे अच्छे रहे। सालाना आधार पर ICICI PRU LIFE का VNB 31 प्रतिशत बढ़कर 775 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का VNB 591 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर ICICI PRU LIFE का APE 3.9 प्रतिशत बढ़कर 2608 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का APE 2509 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की VNB Margin भी सालाना आधार पर 23.6% से बढ़कर 29.7% रही।
Brokerages on ICICI PRU LIFE
MORGAN STANLEY की ICICI PRU LIFE पर राय
MORGAN STANLEY ने ICICI PRU LIFE पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके स्टॉक का लक्ष्य 650 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि ओमीक्रोन प्रभावित तिमाही में सालाना आधार पर VNB में 31% की बढ़त देखने को मिली। उन्होंने कहा कि निगेटिव ऑपरेटिंग पर ईवी अनुमान से 3 प्रतिशत नीचे रहा।
CREDIT SUISSE की ICICI PRU LIFE पर राय
CREDIT SUISSE ने ICICI PRU LIFE पर राय देते हुए कहा कि इसमें उन्होंने अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 520 रुपये से घटाकर 500 रुपये तय किया है। उन्होंने हायर क्लेम्स और ओपेक्स के आधार पर FY23/24 के लिए इसका अनुमान 7/3% तक बढ़ाया है। इसके अलावा बैलेंसशीट की रिस्क प्रोफाइल में बदलाव होना जारी रह सकता है।
CLSA की ICICI PRU LIFE पर राय
CLSA ने ICICI PRU LIFE पर राय देते हुए कहा कि उन्होंने इस स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 660 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इसका APE बेस फेवरेबल हो रहा है। कंपनी का मार्जिन परफॉर्मेंस वित्त वर्ष 2022 में मजबूत रहा है। कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजे धीमी होती VNB Growth के डर को दूर करेंगे। उनका मानना है कि FY22-24 के लिए इसकी APE Growth 15 प्रतिशत हो सकती है और इससे VNB Growth भी ज्यादा होगी।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)