चौथी तिमाही में HDFC BANK के नतीजे भी अनुमान से कमजोर नजर आये। ब्याज से कमाई 10% से ज्यादा बढ़कर 18 हजार 872 करोड़ रही। वहीं मुनाफा करीब 23% ऊपर देखने को मिला। बैंक का CASA रेश्यो 26 तिमाहियों में सबसे ज्यादा रहा। लेकिन HDFC BANK का ADR 2% से ज्यादा फिसला हुआ देखने को मिला।
CREDIT SUISSE की HDFC BANK पर राय
CREDIT SUISSE ने HDFC BANK पर राय देते हुए कहा कि इसका Q4 में मजबूत ग्रोथ ट्रेंड बरकरार रही। हालांकि NIMs में सु्स्ती देखने को मिली। बैंक में पूंजी की कमी नहीं है। इन्होंने इसका EPS अनुमान बढ़ाकर 2-3% किया है। वहीं बैंक का RoE 16-17% रहने का अनुमान भी जताया है।
CLSA ने HDFC BANK पर राय देते हुए कहा कि इसके Q4 में नतीजे मिलेजुले रहे। वहीं ग्रोथ मजबूत रही। बैंक की NIMs में धीरे-धीरे रिकवरी संभव है। हालांकि इन्होंने इस समय निवेश के लिहाज से HDFC Bank की तुलना में ICICI, Axis और SBI को ज्यादा वरीयता दी है।
वहीं दूसरी तरफ अगले एक साल में बॉन्ड जारी कर 50,000 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने मंजूरी दी है। शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद अगले 12 महीनों के दौरान निजी आवंटन के जरिये यह रकम जुटाई जाएगी। एचडीएफसी बैंक ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में ये जानकारी दी है।
आज यानी 18 अप्रैल 2022 को सुबह 10.00 बजे एनएसई पर ये शेयर 3.06 प्रतिशत या 44 अंक नीचे 1420 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1725 रुपये और 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 1292 रुपये रहा है। आज इंट्राडे में टाइटन कंपनी के शेयर ने अब तक 1414.10 का लो और 1431.65 का हाई स्तर छुआ है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )