रसोई गैस के बाद PNG और CNG के भी बढ़े दाम, आम जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ

त्योहारों से पहले महंगाई की ट्रिपल मार आम लोगों पर पड़ने वाली है

अपडेटेड Nov 01, 2021 पर 12:10 PM

त्योहारों से पहले महंगाई की ट्रिपल मार आम लोगों पर पड़ने वाली है। पेट्रोल डीजल की रोजानाग बढ़ती कीमतों के बाद LPG सिलेंडर की कीमतों के भी दाम बढ़ा दिये गए। अब PNG और CNG भी पीछे नहीं रहे। LPG और CNG के दाम लगातार दूसरे दिन बढ़े हैं। आज CNG की कीमतों मं 2.40 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की है। वहीं, PNG के दामों में 2 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर बढ़ाया गया है। ये नई दरें आज 1 नवंबर सुबह 6 बजे से लागू हैं।

इस बढ़ोतरी के बाद लखनऊ, आगरा और उन्नाव में सीएनजी 70 रुपये के पार हो गई है। इन जगहों पर CNG 70.50 रुपये प्रति किलो मिलेगी, जबकि अयोध्या में CNG के दाम 72.95 रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं।

कैसे रहे Bandhan Bank के नतीजे और रिजल्ट के बाद क्या है स्टॉक पर ब्रोकर्स का नजरिया

घरेलू गैस PNG अब 37.50 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर मिलेगी। अभी तक PNG का रेट 35.50 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर था। ये बढ़ी दरें आज 1 नवम्बर सुबह छह बजे से लागू हों गई हैं। ग्रीन गैस के AGM प्रवीन सिंह ने बताया कि गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण CNG और PNG के दामों में बदलाव आया है।

1 महीने में 7 रुपये बढ़े CNG के रेट

एक महीने के गैप में CNG सीएनजी लखनऊ में प्रति किलो सात रुपये किलो महंगी हो गई है। वहां, 30 सितम्बर को CNG 63.45 रुपये प्रति किलो थी। 2 बार रेट बदलने के बाद 1 नवंबर से रेट 70.50 रुपये प्रति किलो हो गया है। वहीं, PNG पर एक महीने में 5 रुपये की बढ़ोतरी की है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।