आम जनता पर महंगाई की एक और मार! पेट्रोल और डीजल के बाद बढ़ी CNG और PNG की कीमतें

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बाद लोगों का एक बार और झटका लग सकता है

अपडेटेड Oct 02, 2021 पर 5:57 PM

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बाद लोगों का एक बार और झटका लग सकता है। दिल्ली समेत अन्य शहरों में CNG और PNG की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। दिल्ली में आज CNG की कीमतों में 2.28 पैसा बढ़ाए गए हैं। आज अक्टूबर को लगातार तीसरे दिन दिल्ली सहित देश के अन्य शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया हुआ है।

इन शहरों में ये हुई नई कीमत

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने दिल्ली में CNG की कीमतों में 2.28 रुपये प्रति किलोग्राम और नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में 2.55 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के बाद ग्राहकों को अब दिल्ली में CNG 47.58 रुपये प्रति किलोग्राम जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 53.45 रुपये प्रति किलोग्राम में मिलेगी। CNG की नई कीमतें आज 2 अक्टूबर सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं।

7th pay commission: आज जरूर चेक करें सैलेरी का SMS, केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा डबल बोनस- ये आएगा बढ़कर

CNG की कीमतों में हुए इजाफे के बाद आज से गुरुग्राम में 55.81 रुपये प्रति किलोग्राम, मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली में 60.71 रुपये प्रति किलोग्राम, रेवाड़ी में 56.50 रुपये प्रति किलोग्राम, करनाल और कैथल में 54.70 रुपये प्रति किलोग्राम, कानपुर, फतेहपुर, हमीरपुर में 63.97 रुपये प्रति किलोग्राम और अजमेर में 62.41 रुपये प्रति किलोग्राम में मिलेगी।

PNG की कीमतों में हुआ इजाफा 


दिल्ली में PNG की कीमतों में 2.10 रुपये प्रति क्यूबिक मीटर का इजाफा हुआ है। इसके बाद अब PNG की कीमतें 33.01 रुपये प्रति क्यूबिक मीटर हो गई है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में PNG की कीमत 32.86 रुपये प्रति क्यूबिक मीटर पहुंच गई है। PNG की नई कीमतें 2 अक्टूबर की सुबह से लागू हो चुकी हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।