Get App

रिलायंस जियो के बाद एयरटेल, वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों को लगेगा झटका! कंपनियां महंगा कर सकती हैं प्लान्स

Prepaid Postpaid Plan: रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड, पोस्टपेड और टॉपअप प्लान महंगे कर दिये हैं। ये नई रेट लिस्ट 3 जुलाई 2024 से लागू होगी। जियो की घोषणा के बाद भारती एयरटेल लिमिटेड (Bharti Airtel Ltd) और वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (VI) के टेलिकॉम टैरिफ बढ़ाने की उम्मीद है। यानी, जल्द एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों को भी झटका लग सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 27, 2024 पर 8:52 PM
रिलायंस जियो के बाद एयरटेल, वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों को लगेगा झटका! कंपनियां महंगा कर सकती हैं प्लान्स
जियो की घोषणा के बाद भारती एयरटेल लिमिटेड (Bharti Airtel Ltd) और वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (VI) के टेलिकॉम टैरिफ बढ़ाने की उम्मीद है।

Prepaid Postpaid Plan: रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड, पोस्टपेड और टॉपअप प्लान महंगे कर दिये हैं। ये नई रेट लिस्ट 3 जुलाई 2024 से लागू होगी। जियो की घोषणा के बाद भारती एयरटेल लिमिटेड (Bharti Airtel Ltd) और वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (VI) के टेलिकॉम टैरिफ बढ़ाने की उम्मीद है। यानी, जल्द एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों को भी झटका लग सकता है। जियो ने गुरुवार को टैरिफ में रिवीजन किया किया और नए अनलिमिटेड प्लान लॉन्च किए। इस कदम का उद्देश्य प्रति यूजर औसत रेवन्यू (एआरपीयू) को बढ़ावा देना है।

2021 में बढ़े थे डेटा प्लान के दाम

उम्मीद है कि एयरटेल और वोडाफोन आइडिया दोनों भी इसको फॉलो करेंगे। वह भी जल्द टैरिफ बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं। आखिरी बार पूरी इंडस्ट्री में 20 फीसदी टैरिफ बढ़ोतरी दिसंबर 2021 में हुई थी। इससे पहले टेलीकॉम कंपनियों ने दिसंबर 2019 में टैरिफ में बढ़ोतरी की थी, जो 2016 में Jio की अपनी सर्विस शुरू करने के बाद पहली बार थी। 2019 की बढ़ोतरी ने टैरिफ में 20-40% की बढ़ोतरी की, जबकि 2021 की बढ़ोतरी में 20% की बढ़ोतरी देखी गई, जिससे एयरटेल को चार तिमाहियों में क्रमशः 30 और 36 रुपये का ARPU को अपलिफ्ट मिले।

एयरटेल वोडाफोन आइडिया भी महंगा करेंगी रिचार्ज प्लान्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें