25 की उम्र में भी हैं बेरोजगार, ये पार्ट टाइम 4 जॉब्स देंगी अच्छी सैलरी

छात्र अक्सर अपना एजुकेशन लोन उतारने, फूड और किताबों आदि के लिए पार्ट टाइम जॉब्स करते हैं। कई बार अलग-अलग सेक्टर में अनुभव लेने के लिए पार्ट टाइम जॉब्स करते हैं। कई बार छात्र पार्ट टाइम जॉब इसलिए भी तलाशते क्योंकिवे कई कुछ कारणों से कॉलेज प्लेसमेंट के जरिये नौकरी नहीं पा पाते

अपडेटेड Oct 04, 2023 पर 2:44 PM
अगर आप 25 साल के हैं और अभी तक बेरोजगार हैं तो इन पार्ट टाइम जॉब्स के बारे में सोच सकते हैं।

छात्र अक्सर अपना एजुकेशन लोन उतारने, फूड और किताबों आदि के लिए पार्ट टाइम जॉब्स करते हैं। कई बार अलग-अलग सेक्टर में अनुभव लेने के लिए पार्ट टाइम जॉब्स करते हैं। कई बार छात्र पार्ट टाइम जॉब इसलिए भी तलाशते क्योंकिवे कई कुछ कारणों से कॉलेज प्लेसमेंट के जरिये नौकरी नहीं पा पाते। ये नौकरियां कॉलेज में पढ़ाई के दौरान पैसे कमाने के कुछ ऑप्शन की तरह भी है। यहां कुछ पार्ट टाइम जॉब्स के बारे मे बता रहे है। अगर आप 25 साल के हैं और अभी तक बेरोजगार हैं तो इन पार्ट टाइम जॉब्स के बारे में सोच सकते हैं।

1. डिजिटल मार्केटिंग (Digital Marketing) - डिजिटल मार्केटिंग डिजिटल प्लेटफॉर्म की मदद से प्रोडक्ट और सर्विस को प्रमोट करने का काम कंपनियां करती है। इन प्लेटफार्मों में सोशल एप्लिकेशन, वेबसाइट या ईमेल शामिल हैं और लोग अपने प्रोडक्ट के लिए सही ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए उनका इस्तेमाल करते हैं। शुरुआत में यह बहुत अधिक फायदा नहीं दे सकता है लेकिन समय बीतने के साथ डिजिटल मार्केटिंग एक अच्छा विकल्प बन सकता है।

2. कार किराए पर देना- कार को टैक्सी के तौर पर किराए पर देना इनकम का एक्स्ट्रा सोर्स बन सकता है। थोड़ी मेहनत और सही प्लानिंग के साथ धीरे-धीरे ये एक बड़ा कारोबार बन सकता है। इस पार्ट टाइम जॉब के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें किसी निवेश की आवश्यकता नहीं है और आपको बस एक कार की आवश्यकता है। कार का मेंटेनेंस भी अच्छा होना चाहिए। आप खुद कार चला सकते हैं या ड्राइवर किराए पर ले सकते हैं और अपनी कार को टैक्सी सर्वि कंपनी से जोड़ सकते हैं।


3. होम ट्यूटर या ऑनलाइन ट्यूटर- होम ट्यूशन या ऑनलाइन ट्यूशन अतिरिक्त पैसे कमाने का एक अच्छा तरीका है क्योंकि वे बच्चों को होमवर्क, पढ़ाई और परीक्षाओं में मदद कर सकते हैं। अगर आपको गणित, अंग्रेजी आदि विषयों का अच्छा ज्ञान है तो वह ट्यूटर बन सकते हैं। ऐसे कई यूट्यूब चैनल हैं जहां लोग ट्यूटर के रूप में नौकरी पा सकते हैं। कुछ ट्यूटर्स अपने स्वयं के Youtube चैनल भी चला रहे हैं।

4. कंटेंट राइटिंग – कंटेंट राइटिंग का काम भी छात्र पार्ट टाइम कर सकते हैं। वे कंपनियों के लिए ब्लॉग, ऑनलाइन रिव्यू और टॉपिक बेस्ड आर्टिकल लिख सकते हैं।

Daily Voice : इस करेक्शन के बाद बाजार में आएगी जोरदार तेजी, बैंकिंग और मैन्युफैक्चरिंग शेयरों पर लगाएं दांव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।