Airtel का 250 रुपये मंथली खर्च वाला प्लान, साल भर चलेगा फोन, SMS, कॉल और डेटा मिलेगा फ्री, आपके 28 दिन के रिचार्ज से है सस्ता

Airtel Annual Plan: मंथली प्लान सस्ते होते हैं और सालाना प्लान एक बार रिचार्ज कराने पर आपकी जेब को महंगे लग सकते हैं लेकिन अगर इसके फायदों को देखे तो ये आपके मंथली प्लान से ज्यादा फायदा देते हैं। सालाना प्लान का हर महीने का खर्च आपके रेगुलर मंथली प्लान से कम होता है

अपडेटेड Mar 17, 2023 पर 3:22 PM
Airtel के 2999 रुपये वाले प्लान में 365 दिन यानी पूरे 12 महीने तक सिम एक्टिव रहेगा।

Airtel Annual Plan: आप भी एयरटेल ग्राहक हैं और अपने लिए सालाना प्लान तलाश रहे हैं। ताकि, आप हर महीने के रिचार्ज से बच सकें। अगर आप भी अपने मंथली प्लान या सालाना प्लान के फायदों और नुकसान को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। मंथली प्लान सस्ते होते हैं और सालाना प्लान एक बार रिचार्ज कराने पर आपकी जेब को महंगे लग सकते हैं लेकिन अगर इसके फायदों को देखे तो ये आपके मंथली प्लान से ज्यादा फायदा देते हैं। सालाना प्लान का हर महीने का खर्च आपके रेगुलर मंथली प्लान से कम होता है।

एयरटेल का 2999 रुपये का प्लान (Airtel Rupees 2,999 Annual Plan)

Airtel के 2999 रुपये वाले प्लान में 365 दिन यानी पूरे 12 महीने तक सिम एक्टिव रहेगी। इस प्लान में मंथली खर्च करीब 250 रुपये आता है। इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 2 जीबी डेटा दिया जा रहा है। साथ ही अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सर्विस भी मिल रही है। इस प्लान में रोजाना 100SMS मिलते हैं। इस प्लान के मंथली खर्च की बात करें तो ये करीब 250 रुपये बैठता है। HelloTunes और Wynk Music का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। अगर इसकी तुलना एयरटेल के 265 रुपये के प्लान से करते हैं तो ये सालाना प्लान आपको ज्यादा किफायती लगेगा।


एयरटेल का 265 रुपये का प्लान (Airtel Rupees 265 Annual Plan)

Airtel के 265 रुपये के प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में रोजना 1जीबी डेटा मिलता है। यानी, ग्राहकों को को कुल 28जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा HelloTunes और Wynk Music का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाता है। साथ ही अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग के मिनट्स मिलते हैं। साथ ही इस प्लान में रोजाना 100SMS मिलते हैं।

कौनसा प्लान है बेस्ट

एयरटेल के सालाना प्लान 2,999 का मंथली खर्च 250 रुपये आता है। इस हिसाब से 265 रुपये मंथली रिचार्ज की कॉस्ट ज्यादा है। सालाना प्लान में आप 250 रुपये के खर्च में 11 महीने एक्स्ट्रा  मोबाइल चलाएंगे। साथ ही इस रिचार्ज से सालाना आप 180 रुपये बचा पाएंगे। साथ ही हर महीने के रिचार्ज की टेंशन को भी खत्म कर पाएंगे।

PhonePe को Walmart से मिला 1649 करोड़ का फंड, लक्ष्य से अब इतना ही है पीछे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।