Airtel का तगड़ा 250 मंथली खर्च वाला प्लान, पूरे साल करें अनलिमिटेड बातें, 5G डेटा और SMS सब मिलेगा फ्री

Airtel Plan: एयरटेल ग्राहकों के लिए सालाना प्लान खरीदना उनके रेगुलर मंथली प्लान क तुलना में सस्ता, किफायती और वैल्यू फॉम मनी प्लान है। एयरटेल ग्राहकों को 2,999 रुपये के सालाना प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसका हर महीने का खर्च सिर्फ 250 रुपये है

अपडेटेड Mar 23, 2023 पर 2:37 PM
Airtel ग्राहकों को 2,999 रुपये के सालाना प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसका हर महीने का खर्च सिर्फ 250 रुपये है।

Airtel Plan: एयरटेल ग्राहकों के लिए सालाना प्लान खरीदना उनके रेगुलर मंथली प्लान क तुलना में सस्ता, किफायती और वैल्यू फॉम मनी प्लान है। एयरटेल ग्राहकों को 2,999 रुपये के सालाना प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसका हर महीने का खर्च सिर्फ 250 रुपये है। इसकी तुलना एयरटेल के ही 265 रुपये के 28 दिन के प्लान से की है। ताकि, यूजर स्वयं देख सकें कि कौनसा प्लान उनके लिए फायदेमंद रहेगा।

एयरटेल का 2999 रुपये का प्लान (Airtel Rupees 2,999 Plan)

Airtel के 2999 रुपये वाले प्लान में 365 दिन यानी पूरे 12 महीने की वैलिडिटी मिलेगी। यानी, आपकी सिम पूरे 12 महीने एक्टिव रहेगी। इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 2 जीबी डेटा दिया जा रहा है। यानी पूरे साल 730GB डेटा यूजर्स को मिलेगा। साथ ही अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग भी मिलेगी। इस प्लान में रोजाना 100SMS मिलते हैं। HelloTunes और Wynk Music का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।


2,999 रुपये के सालाना प्लान की मंथली कॉस्ट

एयरटेल के 2,999 रुपये के प्लान की बात करें तो इस प्लान में मंथली खर्च करीब 250 रुपये आता है। 250 रुपये के हर महीने के खर्च में अनलिमिटेड कॉल, डेटा और SMS जैसी कई सर्विस मिलेगी। ये प्लान आपको एक बार रिचार्ज कराने पर महंगा लग सकता है लेकिन अगर इसकी हर महीने की कॉस्ट देखें, तो ये आपके रेगुलर मंथली प्लान से काफी सस्ता और किफायती पड़ेगा। अब इसकी तुलना एयरटेल के 265 रुपये के प्लान से करते हैं कि 265 रुपये के मंथली प्लान में आपको क्या फायदे मिलते हैं।

एयरटेल का 265 रुपये का प्लान (Airtel Rupees 265 Prepaid Plan)

Airtel के 265 रुपये के प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में रोजना 1GB डेटा मिलता है। यानी, ग्राहकों को को कुल 28GB डेटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में HelloTunes और Wynk Music का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इसमें 100SMS और अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग के मिनट्स मिलते हैं। अब अगर इसे आपके 2,999 रुपये प्लान के साथ देखें तो ये आपको सालाना 180 रुपये महंगा पड़ेगा। साथ ही 265 रुपये के प्लान पर मिलने वाले फायदे भी कम हैं।

TVS Motor Share Price: तेजी से इलेक्ट्रिक हो रही है टीवीएस, जेफरीज के लिए यह निवेश के बेहतरीन मौका, इस कारण लगाया दांव

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।