एयरटेल के 3 धमाकेदार प्लान, रोजाना मिलता है 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल, यूजर्स के बीच हैं हिट

Airtel Plan: एयरटेल के पास ग्राहकों के लिए हर तरह के प्लान है। वर्क फ्रॉम होम करने वाले कर्मचारियों को सबसे ज्याद डेटा की जरूरत होती है। ऐसे ही ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए एयरटेल ग्राहकों के लिए ज्यादा डेटा वाले प्लान लेकर आया हुआ है

अपडेटेड Jun 02, 2023 पर 11:00 AM
एयरटेल के 3 धमाकेदार प्लान रोजाना देते हैं 3GB डेटा।

Airtel Plan: एयरटेल के पास ग्राहकों के लिए हर तरह के प्लान है। वर्क फ्रॉम होम करने वाले कर्मचारियों को सबसे ज्याद डेटा की जरूरत होती है। ऐसे ही ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए एयरटेल ग्राहकों के लिए ज्यादा डेटा वाले प्लान लेकर आया हुआ है। यहां आपको एयरटेले के 399 रुपये, 499 रुपये और 699 रुपये वाले प्लान और उनके फायदों के बारे में बता रहे हैं। इन्हें आप अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं।

एयरटेल का 399 रुपये का प्रीपेड प्लान (Airtel Rupee 399 Prepaid Plan)

399 रुपये वाले एयरटेल प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल कॉल्स, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सर्विस मिलती है। प्लान में ग्राहकों को रोजाना 3GB डेटा मिलता है। ग्राहकों को 100 SMS मुफ्त मिलते हैं। साथ ही Hello Tunes, Wynk Music, फास्टैग पर कैशबैक और Apollo 24|7 की सर्विस भी मिलती है।


एयरटेल का 499 रुपये का प्लान (Airtel Rupee 499 Plan)

एयरटेल के 499 रुपये प्लान में आपको 3GB डेटा रोज मिलता है। साथ ही रोजाना 100 SMS और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सर्विस भी मिलती है। इस प्लान के साथ आपको Amazon प्राइम का फायदा भी मिलता है। हालांकि, यह सिर्फ सिर्फ 6 महीने के लिए ही मिलता है। साथ ही 1 साल के लिए Disney+ Hotstar की मेंबरशिप मिलेगी। यूजर्स को इस प्लान के साथ हैंडसेट प्रोटेक्शन, एक्स्ट्रीम मोबाइल पैक, और विंक म्यूजिक प्रीमियम जैसे फायदे भी मिलते हैं।

एयरटेल का 699 रुपये का प्रीपेड प्लान (Airtel Rupees 509 Prepaid plan details)

एयरटेल के 699 रुपये के प्लान में वैलिडिटी 56 दिनों की है। इस प्लान में भी ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल कॉल्स, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सर्विस मिलती है। प्लान में ग्राहकों को 3GB तक डेटा रोज मिलता है। ग्राहकों को रोजाना 100 SMS मुफ्त ऑफर किये जा रहे हैं। इसके अलावा Hello Tunes, Wynk Music, फास्टैग पर कैशबैक और Apollo 24|7 की सर्विस भी मिलती है।

REC, हैवेल्स इडिया और ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक में शॉर्ट टर्म में हो सकती है 17% तक कमाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।