Airtel Under Rupees 300 plan: देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों में से एक भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के कई प्रीपेड प्लान है जो 300 रुपये से कम है लेकिन इनके फायदे सबसे ज्यादा है। यहां आपको एयरटेल के 3 प्रीपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसकी कीमत 300 रुपये से कम है लेकिन ये अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आते हैं। साथ ही डेटा भी काफी है जिसमें आपकी रोजाना की जरूरत पूरी हो सकती है। आइए जानते हैं इन प्लान्स के बारे में..
एयरटेल का 239 रुपये का प्लान (Airtel Rupees 155 Plan)
एयरटेल अब 239 रुपये के प्लान में ग्राहकों को बेहतर सर्विस दे रहा है। एयरटेल 239 रुपये में 24 दिनों की वैलिडिटी मिलेगा। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 मैसेज और 1GB इंटरनेट डेटा रोजाना मिलता है। यानी 24जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा Airtel के 239 रुपये वाले प्लान में Wynk Music और हेलोट्यून्स का लाभ भी मिलता है।
एयरटेल का 265 रुपये का प्लान (Airtel Rupees 265 Plan)
एयरटेल अब 265 रुपये के प्लान में ग्राहकों 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 मैसेज और 1GB इंटरनेट डेटा रोजाना मिलता है। यानी 28जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा Airtel के 265 रुपये वाले प्लान में Wynk Music और हेलोट्यून्स का लाभ भी मिलता है। साथ ही एयरटेल एक्स्ट्रीम का फायदा भी मिलता है।
एयरटेल का 296 रुपये का प्लान (Airtel Rupees 265 Plan)
एयरटेल अब 296 रुपये के प्लान में ग्राहकों 30 दिनों की वैलिडिटी देता है। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 मैसेज और 1GB इंटरनेट डेटा रोजाना मिलता है। यानी 25जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा Airtel के 296 रुपये वाले प्लान में Wynk Music और हेलोट्यून्स का लाभ भी मिलता है। साथ ही एयरटेल एक्स्ट्रीम का फायदा भी मिलता है।