Airtel Rupees 150 Monthly cost Annual Plan: एयरटेल ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से कई प्लान लाता रहता है। अगर आप भी एयरटेल ग्राहक हैं और अपने लिए लंबी वैलिडिटी का प्लान देख रहे हैं तो 1,799 रुपये का प्लान आपके काम आएगा। ये प्लान उन ग्राहकों के लिए बेस्ट है, जो सस्ते में पूरे साल अपने सिम को एक्टिव रख सकते हैं। अगर इस प्लान का मंथली खर्च देखें तो वो सिर्फ 150 रुपये आता है। इस हिसाब से ये आपके रेगुलर मंथली प्लान से भी सस्ता और किफायती है। आइए जानें इस प्लान्स के डिटेल्स..
एयरटेल का 1,799 रुपये का सालाना प्लान (Airtel Annual 1799 Plan)
Airtel का 1799 रुपये का सालाना रीचार्ज है। 1,799 रुपये के प्लान में ग्राहकों को पूरे 365 दिन तक वैलिडिटी मिलती है। यानी, आपका सि पूरे 12 महीने एक्टिव रहेंगे। इस प्लान में ग्राहकों को सालाना 3,600 SMS फ्री मिलेंगे। एयरटेल के प्लान में ग्राहकों को फ्री अनलिमिटेड वॉयल कॉल मिलेगी। इस प्लान में आपको 24GB डेटा फ्री मिलेगा। डेटा खत्म होने के बाद आपको डेटा के लिए टॉप अप प्लान का रिचार्ज कराना होगा। एयरटेल के 1,799 रुपये के प्लान में Free Hellotunes, Wynk Music आदि का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इसके अलावा FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा।
सालाना प्लान में मिलेंगे ये फायदे
1799 रुपये के प्लान का मंथली खर्च 150 रुपये से भी कम है। आपका महीने का खर्च 150 रुपये से भी कम है और रोजाना का खर्च 5 रुपये आता है। 5 रुपये के रोजाना के खर्च में पूरे साल सिम एक्टव रख सकते हैं। 1799 रुपये का रिचार्ज आपको एक बार कराने में महंगा लगेगा लेकिन ये आपके रेगुलर मंथली प्लान की तुलना में ज्यादा फायदा मिलता है।