एयरटेल का सबसे सस्ता धमाकेदार प्लान! सिर्फ 155 रुपये में दे रहा है इतने सारे फायदे

Airtel Rupees 155 plan: देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों में से एक भारती एयरटेल (Bharti Airtel) अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए सबसे कम में मंथली रिचार्ज 155 रुपये में दे रहा है। 155 रुपये का प्लान एयरटेल का पॉकेट फ्रेंडली प्लान है

अपडेटेड Aug 24, 2023 पर 4:13 PM
Story continues below Advertisement
Airtel के 155 रुपये वाले प्लान में Wynk Music और हेलोट्यून्स का फायदा मिलता है।

Airtel Rupees 155 plan: देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों में से एक भारती एयरटेल (Bharti Airtel) अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए सबसे कम में मंथली रिचार्ज 155 रुपये में दे रहा है। 155 रुपये का प्लान एयरटेल का पॉकेट फ्रेंडली प्लान है। अगर आप भी एयरटेल के ग्राहक हैं और कम बजट में एक महीने का प्लान तलाश रहे हैं तो एयरटेल का ये प्लान आपके काम आ सकता है।

एयरटेल का 155 रुपये का प्लान (Airtel Plan of Rupees 155)

एयरटेल 155 रुपये में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 मैसेज और 1GB इंटरनेट डेटा मिलता है। अब ये प्लान एयरटेल का एंट्री लेवल प्लान है। यानी, अब ग्राहकों को 28 दिनों के लिए कम से कम 155 रुपये का रिचार्ज कराना ही होगा। इसके अलावा Airtel के 155 रुपये वाले प्लान में Wynk Music और हेलोट्यून्स का फायदा मिलता है।


एयरटेल का प्लान

एयरटेल का पहले सस्ता प्लान 99 रुपये का था जिसे अब 155 रुपये का कर दिया गया है। हालांकि, 99 रुपये से 155 रुपये का प्लान करने पर एयरटेल ने इस पर मिलने वाली सर्वि को बेहतर कर दिया है। 99 रुपये के प्लान में यूजर्स को सीमित टॉक-टाइम मिलता था लेकिन 155 रुपये में कुछ फायदों को जोडा गया।

एयरटेल के 99 रुपये के प्लान में मिलते थे ये फायदे

एयरटेल के 99 रुपये के प्लान में 200MB डेटा और 28 दिनों के लिए 2.5 पैसे प्रति मिनट की दर से कॉल मिलती थी। हर एक कॉल पर आपका बैलेंस कम होता जाएगा। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की थी। एयरटेल ने पिछले साल नवंबर से इस प्लान को खत्म करना शुरू किया था। नवंबर में एयरटेल ने 99 रुपये वाले प्लान को ओडिशा और हरियाणा सर्किल में बंद किया था।

BRICS में सऊदी अरब, ईरान सहित 6 नए देश होंगे शामिल, PM मोदी ने विस्तार का किया समर्थन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।