Airtel Plans New Rate: एयरटेल ने अपने प्लान्स महंगे कर दिये हैं। जुलाई की शुरुआत में ही एयरटेल ने प्लान महंगे कर दिये थे। एयरटेल ने सभी प्लान्स पर 10-21 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। पहले एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान 179 रुपये का था, जिसकी कीमत अब बढ़कर 199 रुपये हो गई है। 265 रुपये के प्लान के लिए 299 रुयये चुकाने होंगे। यहां जानें एयरटेल के प्लान की नई रेट लिस्ट।
