Airtel का तगड़ा प्लान, सिर्फ 200 रुपये में पूरे साल कर पाएंगे फ्री बात, SMS और डेटा भी मिलेगा मुफ्त

Airtel 1 year Validity Plan: अगर आप भी एयरटेल में ऐसा प्लान खरीदना चाहते हैं जिसमें आपको हर महीने का रिचार्ज न कराना पड़े। आपको कम पैसों में साल भर की वैलिडिटी मिल जाए, तो यहां आपको ऐसे ही प्लान के बारे में बता रहे हैं। एयरटेल का सबसे सस्ता 1,799 रुपये का सालाना रिचार्ज प्लान है

अपडेटेड Jan 09, 2023 पर 7:24 PM
Airtel के सालाना रीचार्ज प्लान में 1,799 रुपये का प्लान भी शामिल है।

Airtel 1 year Validity Plan: अगर आप भी एयरटेल में ऐसा प्लान खरीदना चाहते हैं जिसमें आपको हर महीने का रिचार्ज न कराना पड़े। आपको कम पैसों में साल भर की वैलिडिटी मिल जाए, तो यहां आपको ऐसे ही प्लान के बारे में बता रहे हैं। एयरटेल का सबसे सस्ता 1,799 रुपये का सालाना रिचार्ज प्लान है। ये प्लान उन ग्राहकों के लिए बेस्ट है जिनके पास एयरटेल की दूसरी सिम है और उन्हें साल भर के लिए अपनी सिम को एक्टिव रखना है। ये 1,799 रुपये का प्लान बहुत सारे फायदों के साथ आता है। इस प्लान का खर्च 200 रुपये महीना से भी कम है। अगर इस प्लान के डेली खर्च की बात की जाए तो ये 5 रुपये से भी कम है। यानी, 5 रुपये को रोजाना के खर्च में आप सिम एक्टिव रख सकते हैं। आइए जानते हैं इस प्लान के फायदों के बारे में..

एयरटेल का 1,799 रुपये का सालाना प्लान

Airtel के सालाना रीचार्ज प्लान में 1,799 रुपये का प्लान भी शामिल है। 1,799 रुपये के प्लान में ग्राहकों को पूरे 365 दिन तक की फ्री वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान के फायदों की बात करें तो इसमें ग्राहकों को सालाना 3,600 SMS फ्री मिलेंगे। एयरटेल के प्लान में ग्राहकों को फ्री अनलिमिटेड वॉयल कॉल मिलेगी। इस प्लान की वैलिडिटी 1 यानी 365 दिनों की की है। एक साल में आपको 24GB डेटा फ्री मिलेगा। डेटा खत्म होने के बाद आपको डेटा के लिए डेटा प्लान वाले टॉप अप प्लान का रिचार्ज कराना होगा। अगर आपको सिर्फ सिम एक्टिव रखनी है और डेटा की जरूरत नहीं है तो आपको डेटा रिचार्ज की जरूरत नहीं होगी।


साथ मिलेंगे ये फायदे

एयरटेल के 1,799 रुपये के प्लान में Free Hellotunes, Wynk Music आदि का फ्री सब्सक्रिप्शन भी ग्राहकों को मिलेगा। इसके अलावा FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा। इसमें आपका महीने का खर्च 200 रुपये से भी कम है और रोजाना का खर्च 5 रुपये से भी कम आएगा। 5 रुपये के रोजाना के खर्च में पूरे साल सिम एक्टव रख पाएंगे। इसका एक बार का रिचार्ज ग्राहकों को महंगा लग सकता है लेकिन फायदों और महीने और रोजाना के खर्च को देखें तो ये अन्य प्लान की तुलना में सस्ता है।

MC Interview: निफ्टी में 17500 का लेवल पड़ सकता है खतरे में, लेकिन बैंक निफ्टी का 40000 के नीचे जाना मुश्किल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।