Airtel के ग्राहकों को लगा झटका, अब इस प्लान के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे

Airtel Cheapest Prepaid Plan: टेलिकॉम कंपनी एयरटेल पहले ही अपने एंट्री लेवल प्रीपेड प्लान को महंगा कर चुकी है। एयरटेल ने अब और तीन सर्किल में अपने एंट्री लेवल प्रीपेड प्लान को महंगा कर दिया है। इसमें गुजरात, कोलकाता, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्य शामिल हैं। कंपनी ने पहले 2 सर्किल में रेट बढ़ाए थे

अपडेटेड Mar 16, 2023 पर 5:09 PM
Bharati Airtel के ग्राहकों को नुकसान होने वाला है।

Airtel Cheapest Prepaid Plan: टेलिकॉम कंपनी एयरटेल पहले ही अपने एंट्री लेवल प्रीपेड प्लान को महंगा कर चुकी है। एयरटेल ने अब और तीन सर्किल में अपने एंट्री लेवल प्रीपेड प्लान को महंगा कर दिया है। इसमें गुजरात, कोलकाता, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्य शामिल हैं। कंपनी ने पहले 2 सर्किल में रेट बढ़ाए थे लेकिन अब 15 सर्किल में रेट बढ़ा चुके हैं। पहले एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान 99 रुपये का था जिसे बंद कर दिया गया था। अब एयरटेल का सबसे स्स्ता प्लान 155 रुपये का है। यही एयरटेल का बेसिक एंट्री लेवल प्लान है। अब इससे कम का रिचार्ज नहीं होगा। मतलब एयरटेल का नंबर बनाए रखने के लिए यही सबसे सस्ता प्लान है।

Airtel का 155 रुपये वाला प्रीपेड प्लान (Airtel Rupees 155 Plan)

Airtel के 155 रुपये के प्रीपेड प्लान में 1GB डाटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 24 दिनों की है। साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग दी जाती है। इस प्लान में ग्राहकों को 300SMS मिलते हैं। इस प्लान कॉम्प्लिमेंट्री Wynk सब्सक्रिप्शन, फ्री हेलोट्यून्स जैसे फायदे मिलते हैं। इस प्लान के ऊपर भी एयरटेल के कई प्लान है जो 200 रुपये से कम की रेन्ज में है।


Airtel का 179 रुपये वाला प्रीपेड प्लान (Airtel Rupees 179 Plan)

Airtel के 179 रुपये का प्रीपेड प्लान में 2GB डाटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग दी जाती है। इस प्लान में ग्राहकों को 300SMS मिलते हैं।

Airtel का 199 रुपये वाला प्रीपेड प्लान (Airtel Rupees 199 Plan)

Airtel के 199 रुपये का प्रीपेड प्लान में 2GB डाटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 24 दिनों की है। साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाती है। इस प्लान में ग्राहकों को फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।

Share Market: सेंसेक्स-निफ्टी ने 5 दिन बाद तोड़ा गिरावट का सिलसिला, निवेशकों की ₹50,000 करोड़ बढ़ गई संपत्ति

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।