Airtel: एयरटेल ने अपने ग्राहकों को अपने एक डेटा प्लान में बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ग्राहकों की जरूतों को ध्यान में रखते हुए नए प्लान लाती रहती है और पुराने प्लान में बदलाव करती रहती है। अभी हाल में एयरटेल ने अपने एक 359 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान में बदलाव किये हैं। एयरटेल के इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन थी, जिसे अब बढ़ा कर 31 दिन कर दिया गया है। बता दें कि एयरटेल के इस प्लान की कीमत 359 रुपये है। इस प्लान में रोजाना 2जीबी डेटा मलिता है। अब वैलिडिटी 3 दिन बढ़ने से मिलने वाला डेटा भी बढ़ गया है। आइए जानते हैं इस प्लान के फायदे..
एयरटेल का 359 रुपये का प्लान (Airtel Rupees 359 Plan)
Airtel के 359 रुपये के इस प्लान में ग्राहकों को पहले 28 दिन की वैलिडिटी मिलती थी। उन्हें 31 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। एयरटेल ने अपने इस प्लान को बदल दिया है। इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 2GB डेटा मिलता है। साथ ही प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग जिसमें लोकल और STD कॉलिंग शामिल है उसका फायदा भी ग्राहकों को मिलता है। ग्राहकों को रोजाना 100 SMS मुफ्त ऑफर किये जा रहे हैं। इसके अलावा एयरटेल के खास फायदे जैसे Hello Tunes, Wynk Music, फास्टैग पर कैशबैक और Apollo 24|7 भी मिलते हैं। ये सभी फायदे ग्राहकों को रोजाना 31 दिन तक मिलेंगे।
मिलेगा इतने जीबी डाटा का फायदा
एयरटेल के 359 रुपये प्लान की वैलिडिटी 31 दिन हो जाने से ग्राहकों को 6 जीबी डेटा एक्सट्रा मिलेगा। जिन ग्राहकों को डेटा की जरूरत ज्यादा होती है, ये प्लान उन ग्राहकों के लिए बेस्ट है। हालांकि डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 64 केबीपीएस रह जाएगी।
एयरटेल के कई प्लान में ग्राहकों को 5जी सर्विस की सुविधा भी मिल रही है। अगर आपके एरिया में एयटेल की 5G सर्विस मिल रही होगी तो आप उसका फायदा उठा सकते हैं। एयरटेल फिलहाल, दिल्ली-NCR, यूपी, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, आंध्र प्रदेश, बिहार, असम, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, झारखंड जैसे राज्यों में 5G सर्विस ऑफर कर रहा है।