Airtel सिर्फ 99 रुपये में दे रहा है 5G सर्विस, प्लान में मिल रहा है अनलिमिटेड डेटा

Airtel: भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने हाल के महीनों में अपने रिचार्ज प्लान में अहम बदलाव किए हैं। कुछ योजनाओं को बंद करने से लेकर नए प्लान भी लॉन्च किये हैं। टेलिकॉम सेक्टर की बड़ी कंपनियों में से एक एयरटेल का पूरा फोकस अपने ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने वाले प्लान पेश करने पर है

अपडेटेड Aug 21, 2023 पर 11:02 AM
Story continues below Advertisement
एयरटेल के नए 99 रुपये वाले डेटा प्लान में एक दिन की वैलिडिटी मिलती है।

Airtel: भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने हाल के महीनों में अपने रिचार्ज प्लान में अहम बदलाव किए हैं। कुछ योजनाओं को बंद करने से लेकर नए प्लान भी लॉन्च किये हैं। टेलिकॉम सेक्टर की बड़ी कंपनियों में से एक एयरटेल का पूरा फोकस अपने ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने वाले प्लान पेश करने पर है। एयरटेल ने एक नया डेटा पैक लॉन्च किया है जो उन यूजर्स के लिए है जिन्हें अनलिमिटेड डेटा चाहिए।

एयरेटल 99 रुपये वाला प्लान (Airtel Rupees 99 Data Plan)

एयरटेल के नए 99 रुपये वाले डेटा प्लान में एक दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में एक दिन के लिए 30GB का डेटा मिलता है। यानी, अगर आपको किसी दिन ज्यादा डेटा की जरूरत हो तो आप इस प्लान के साथ रिचार्ज करा सकते हैं। इस प्लान में आप 24 घंटे के अंदर अधिकतम 30GB डेटा का फायदा उठा सकते हैं। 30 जीबी से ज्यादा डेटा के इस्तेमाल के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64kbps पर आ जा जाएगी। इस डेटा प्लान में कॉलिंग और मैसेज की सर्विस नहीं मिलती है।


मिलेगी 5G सर्विस

एयरटेल की तरफ से यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड 5जी डेटा दिया जा रहा है। यानी, अगर आपके एरिया में एयरटेल की 5जी सर्विस है तो आप इसका फायदा उठा सकते हैं। एयरटेल पहले 99 रुपये का प्लान देता था लेकिन जियो ने इस साल की शुरुआत में इसे बंद कर दिया गया था। इस बार 99 रुपये का लॉन्च किया प्लान पहले की तरह नहीं है। ये पहले से अलग है। इस बार 99 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड इंटरनेट मिलेगा। यह प्लान यूजर्स को 1 दिन वैलिडिटी देता है।

99 रुपये का डेटा पैक

एयरटेल ने एक नया 99 रुपये का अनलिमिटेड डेटा पैक लॉन्च किया है। इस प्लान का टारगेट ग्राहकों को फ्लेक्सिबल और किफायती टैरिफ प्लान देना है। साथ ही कंपनी का टारगेट एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर्स को बढ़ाना है। टेलीकॉम टॉक के मुताबिक एयरटेल एआरपीयू बढ़ाने के लिए डेटा मॉनेटाइजेशन पर विचार कर रहा है और इसी रणनीति के तहत उन्होंने नया 99 रुपये का डेटा पैक लॉन्च किया है।

Jio Financial Services की लिस्टिंग आज, वैल्यूएशंस और कैपिटल गेंस टैक्स से लेकर जानिए अपने हर सवाल का जवाब

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।