Airtel: भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने हाल के महीनों में अपने रिचार्ज प्लान में अहम बदलाव किए हैं। कुछ योजनाओं को बंद करने से लेकर नए प्लान भी लॉन्च किये हैं। टेलिकॉम सेक्टर की बड़ी कंपनियों में से एक एयरटेल का पूरा फोकस अपने ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने वाले प्लान पेश करने पर है। एयरटेल ने एक नया डेटा पैक लॉन्च किया है जो उन यूजर्स के लिए है जिन्हें अनलिमिटेड डेटा चाहिए।
