Airtel ने ग्राहकों को नए साल से पहले दिया जबरदस्त तोहफा, प्रीपेड रिचार्ज पर 84 दिन तक मुफ्त देखें Netflix

Airtel Prepaid Plan with Netflix: नए साल से पहले एयरटेल ने अपने ग्राहकों को तोहफा दिया है। एयरटेल पहली बार Netflix के सब्सक्रिप्शन के साथ प्रीपेड प्लान लेकर आया है। ये कंपनी का पहला ऐसा प्रीपेड प्लान है जिसमें नेटफ्लिक्स की सर्विस मुफ्त मिल रही है। इससे पहले अभी तक हॉटस्टार की मुफ्त सर्विस वाले प्लान ही ग्राहकों को ऑफर कर रहा था

अपडेटेड Dec 01, 2023 पर 7:45 PM
नए साल से पहले एयरटेल ने अपने ग्राहकों को तोहफा दिया है।

Airtel Prepaid Plan with Netflix: नए साल से पहले एयरटेल ने अपने ग्राहकों को तोहफा दिया है। एयरटेल पहली बार Netflix के सब्सक्रिप्शन के साथ प्रीपेड प्लान लेकर आया है। ये कंपनी का पहला ऐसा प्रीपेड प्लान है जिसमें नेटफ्लिक्स की सर्विस मुफ्त मिल रही है। इससे पहले अभी तक हॉटस्टार की मुफ्त सर्विस वाले प्लान ही ग्राहकों को ऑफर कर रहा था। एयरटेल के इस प्लान पर अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिल रहा है। एयरटेल का यह नया प्लान 1499 रुपये का है।

एयरटेल 1499 रुपये का प्लान (Airtel Rupees 1499 Plan)

एयरटेल ने अब एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है जो नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन के साथ मिल रहा है। एयरटेल के नए 1499 रुपये के रिचार्ज में अनलिमिटेड वॉइस कॉल के साथ रोजाना 3GB तक 4G डेटा दे रहा है। यह प्लान 84 दिनों के लिए वैलिड है। ये प्लान अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ आता है।


साथ मिल रही है Netflix की सर्विस

1499 रुपये के प्लान का अट्रैक्टिव प्वाइंट नेटफ्लिक्स बेसिक प्लान का बंडल सब्सक्रिप्शन है। नेटफ्लिक्स प्लान की वैलिडिटी 3 महीने यानी 84 दिनों की है। यह नेटफ्लिक्स बेसिक प्लान है जिसमें आप एक समय में एक ही डिवाइस पर लॉगिन कर सकते हैं। इसके जरिये 720p पर कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं। यह रिचार्ज एयरटेल हेलो ट्यून्स का मुफ्त एक्सेस भी देता है।

कहां से खरीद सकते हैं प्लान

एयरटेल का 1499 रुपये का प्रीपेड प्लान एयरटेल की वेबसाइट, एयरटेल थैंक्स ऐप के साथ-साथ थर्ड-पार्टी पेमेंट ऐप जैसे Google Pay, PhonePe आदि से खरीद सकते हैं।

एयरटेल का 1499 रुपये का प्रीपेड प्लान

इंटरनेट डेटा - प्रतिदिन 3GB 4G डेटा + अनलिमिटेड 5G डेटा

कॉल - अनलिमिटेड

वैलिडिटी – 84 दिन

सब्सक्रिप्शन - 3 महीने का नेटफ्लिक्स का बेसिक प्लान

Market outlook : निफ्टी ने लगाया नया हाई, जानिए 4 दिसंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।