Airtel New Data Plan: एयरटेल देश की बड़ी टेलिकॉम कंपनियों में से एक है। एयरटेल ने ग्राहकों को जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई प्लान बनाए हैं और कई बार वह अपने मौजूदा प्लान में भी बदलाव करता है। एयरटेल ने अब एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है जो नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। यह प्लान यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी ऑफर कर रहा है। यह नेटफ्लिक्स की सर्विस ऑफर करने वाला एयरटेल का पहला प्रीपेड प्लान भी है, क्योंकि कंपनी के पिछले बंडल प्लान में डिज्नी + होस्टस्टार और एयरटेल एक्सट्रीम की ही सर्विस मिल रही थी।
एयरटेल 1499 रुपये का प्लान (Airtel Rupees 1499 Plan)
एयरटेल के नए 1499 रुपये के रिचार्ज में अनलिमिटेड वॉइस कॉल के साथ रोजाना 3GB 4G डेटा मिलता है। यह प्लान 84 दिनों के लिए वैलिड है। ये प्लान अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ आता है। इस प्लान का अट्रैक्टिव प्वाइंट नेटफ्लिक्स बेसिक प्लान का बंडल सब्सक्रिप्शन है। नेटफ्लिक्स प्लान की वैलिडिटी 3 महीने यानी 84 दिनों की है। यह नेटफ्लिक्स बेसिक प्लान एक समय में केवल एक डिवाइस पर लॉग इन किया जा सकता है। इसके जरिये 720p पर कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं। यूजर्स के पास कंप्यूटर, टीवी, टैबलेट या स्मार्टफोन पर नेटफ्लिक्स में लॉग इन करने की सर्विस मिलेगी। यह रिचार्ज एयरटेल हेलो ट्यून्स का मुफ्त एक्सेस भी देता है।
एयरटेल का 1499 रुपये का प्रीपेड प्लान
डेटा - प्रतिदिन 3GB 4G डेटा + अनलिमिटेड 5G डेटा
सब्सक्रिप्शन - 3 महीने का नेटफ्लिक्स का बेसिक प्लान
एयरटेल का 1499 रुपये का प्रीपेड प्लान एयरटेल की वेबसाइट, एयरटेल थैंक्स ऐप के साथ-साथ थर्ड-पार्टी पेमेंट ऐप जैसे Google Pay, PhonePe आदि से खरीद सकते हैं।