Airtel Plan: बस 150 रुपए में महीने भर करें बात, डेटा के साथ SMS के साथ दमदार पैक

Airtel One year Validity Plan: अगर आप भी कम खर्च में पूरे साल फोन कॉल और इंटरनेट का फायदा उठाना चाहते हैं तो Airtel का यह सालाना प्लान चुन सकते हैं जिसमें हर महीने आपके सिर्फ 150 रुपए खर्च होंगे. इसमें आपका सिम कार्ड पूरे साल एक्टिव रहेगा

अपडेटेड Feb 14, 2023 पर 10:44 PM
Airtel का 1,799 रुपये का सालाना प्लान है। जानिए इसमें क्या सर्विस आपको मिलती हैं

Airtel one Year Plan: पिछले कुछ समय में टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्लान काफी महंगे कर दिए हैं। सही डेटा प्लान नहीं चुन पाने की वजह से हर महीने आपका खर्च ज्यादा रह सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप सही प्लान चुनें ताकि कम पैसों में ज्यादा से ज्यादा सर्विस मिल सके। एयरटेल (Airtel) का मिनिमम मंथली प्लान 150 रुपए का है। यानि एक साल में आपको बस 1799 रुपए खर्च करना होगा। इसमें पूरे साल आपकी सिम एक्टिव रहेगी। इसके साथ ही मुफ्त इंटरनेट डेटा और SMS के बेनेफिट भी ग्राहकों को मिलेंगे। एयरटेल का ये सालाना प्लान आपकी जेब को भी फायदा पहुंचाएगा।

Airtel Rupees rs 1799 Annual Plan

Airtel का 1,799 रुपये का सालाना प्लान है। यानी, इसमें ग्राहकों को 365 दिनों रुपये की वैलिडिटी मिलती है। यानी, आप 12 महीने तक जितनी मर्जी बातें कर सकते हैं। इस प्लान में आपको हर महीने 2GB डेटा मिलेगा यानी पूरे साल 24जीबी डेटा मिलेगा। हाई स्पीड डेटा की रोजाना की लिमिट खत्म होने के बाद मोबाइल डेटा 64kbps की स्पीड पर आ जाएगा। एयरटेल के सालाना प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है। साथ ही पूरे साल 3600 SMS फ्री मिलेंगे। एयरटेल के प्लान में एक्सस्ट्रीम ऐप प्रीमियम, फ्री हेलो ट्यून, अनलिमिटेड डाउनलोड के साथ विंक म्यूजिक सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

एयरटेल के सालाना प्लान का हर महीने का खर्च


एयरटेल के सालाना 1,799 रुपये प्लान का मंथली खर्च देखें तो करीबन 150 रुपये आता है। यानी, 150 रुपये में एयरटेल के ग्राहकों को जितनी मर्जी बातें करने का मौका मिलेगा। इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉल, फ्री SMS जैसी सर्विस मिलेगी। ग्राहक पूरे अपने परिवार और दोस्तों के साथ फ्री बातें कर पाएंगे। ये प्लान एक बार रिचार्ज कराने पर जेब पर भारी पड़ता है लेकिन अगर आप इसकी एक महीने का खर्च देंखें तो वो सिर्फ 150 रुपये है। अगर देखा जाए तो लोग 150 रुपये का रिचार्ज हर महीने कराते हैं, ये प्लान उससे बेहतर फायदे दे रहा है।

PB Fintech Q3: घाटा 298 करोड़ रुपए से कम होकर 87 करोड़ रुपए पर आय, आय 66% बढ़ी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।