Airtel One year Validity Plan: एयरटेल अपने ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई सारे सालाना प्लान लेकर आया हुआ है। आज आपको एयरटेल के 2,999 रुपये के प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसमें पूरे साल की वैलिडिटी के साथ कुछ इंटरनेट डेटा और SMS के बेनेफिट ग्राहकों को मिलते हैं। एयरटेल का ये सालाना प्लान आपकी जेब को भी परेशान नहीं करेगा क्योंकि इसके फायदे काफी हैं. एयरटेल का ये सालाना प्लान 2,999 रुपये का है लेकिन इसका हर महीने का खर्च सिर्फ 250 रुपये है।
