Airtel का तगड़ा 250 रुपये का प्लान, पूरे साल कर पाएंगे अनलिमिटेड कॉल, इंटरनेट डेटा और SMS सब फ्री

Airtel 1 year Validity Plan: एयरटेल अपने ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए छोटे रिचार्ज से लेकर पूरे साल के रिचार्ज प्लान देता है। पूरे साल सिम एक्टिव रखने के लिए भी सस्ते सालाना प्लान एयरटेल देता है। यहां आपको 250 रुपये मंथली खर्च वाले प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसमें पूरे साल की वैलिडिटी मिलती है

अपडेटेड Jan 17, 2023 पर 6:01 PM
Story continues below Advertisement
AIRTEL का ये सालाना प्लान 2,999 रुपये का है लेकिन इसका मंथली खर्च सिर्फ 250 रुपये है।

Airtel 1 year Validity Plan: एयरटेल अपने ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए छोटे रिचार्ज से लेकर पूरे साल के रिचार्ज प्लान देता है। पूरे साल सिम एक्टिव रखने के लिए भी सस्ते सालाना प्लान एयरटेल देता है। यहां आपको 250 रुपये मंथली खर्च वाले प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसमें पूरे साल की वैलिडिटी मिलती है। ग्राहक पूरे साला 365 दिन जितनी मर्जी मन भर बातें अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों से कर सकते हैं। साथ ही फ्री इंटरनेट डेटा और SMS के बेनेफिट भी ग्राहकों को मिलते हैं। एयरटेल का ये सालाना प्लान आपकी जेब को भी फायदा पहुंचाएगा। एयरटेल का ये सालाना प्लान 2,999 रुपये का है लेकिन इसका मंथली खर्च सिर्फ 250 रुपये है।

एयरटेल का 2,999 रुपये का सालाना रिचार्ज प्लान (Airtel Rupees 2999 Annual Plan)

Airtel का 2,999 रुपये का सालाना प्लान है। यानी, ग्राहकों को 365 रुपये की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में आपको रोजाना 2GB डेटा मिलता है। हाई स्पीड डेटा की रोजाना की लिमिट खत्म होने के बाद मोबाइल डेटा 64kbps की स्पीड पर आ जाएगा। एयरटेल के सालाना प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है। साथ ही रोजाना 100 SMS मिलेंगे। एयरटेल के प्लान में एक्सस्ट्रीम ऐप प्रीमियम, फ्री हेलो ट्यून, अनलिमिटेड डाउनलोड के साथ विंक म्यूजिक सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके अलावा FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा।


अब नहीं मिलेगी ये सर्विस

Airtel के 2999 रुपये का प्लान में Amazon Prime Video का एक्सेस पूरे साल के लिए मिलता था लेकिन अब इसमें प्राइम वीडियो की सर्विस नहीं मिल रही है।

एयरटेल के सालाना प्लान का मंथली खर्च

एयरटेल के सालाना 2,999 रुपये प्लान का मंथली खर्च देखें तो 250 रुपये आता है। यानी, 250 रुपये में लोगों को अनलिमिटेड कॉल, फ्री SMS जैसी सर्विस मिलती है। ग्राहक पूरे साल फ्री बात कर सकते हैं। ये प्लान एक बार रिचार्ज कराने पर जेब पर भारी पड़ता है लेकिन अगर आप इसकी एक महीने का खर्च देंखें तो वो सिर्फ 250 रुपये आता है। अगर देखा जाए तो लोग 250 रुपये का रिचार्ज हर महीने कराते हैं। ये प्लान उनके लिए बेस्ट है जो बार के रिचार्ज से परेशान होते हैं।

Exclusive: एयर इंडिया पेशाब-कांड: शिकायतकर्ता महिला के दावों पर सवाल खड़ा करती है क्रू मेंबर की रिपोर्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।