फिटमेंट फैक्टर 2, 2.5 या 3 होने पर कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी और HRA? Level 1 से 13 तक का पूरा गणित समझें

8th Pay Commission Salary Hike: कर्मचारी संगठनों ने वेतन आयोग से 2 से लेकर 3.8 तक के फिटमेंट फैक्टर की मांग की हैं। अगर सरकार फिटमेंट फैक्टर को 2.0x, 2.5x या 3.0x तय करती है, तो लेवल 1 से लेकर लेवल 13 तक के कर्मचारियों की सैलरी और हाउस रेंट अलाउंस पर क्या असर पड़ेगा? इस कैलकुलेशन के जरिए समझिए

अपडेटेड Jun 27, 2026 पर 12:20 PM
कर्मचारी संगठन 2 से लेकर 3.8 तक के फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे हैं

8th Pay Commission Salary Hike: देश में इस समय 8वें वेतन आयोग को लेकर खूब चर्चा चल रही है। केंद्रीय कर्मचारियों की नजरें एक सबसे महत्वपूर्ण चीज फिटमेंट फैक्टर पर टिकी हैं। फिटमेंट फैक्टर ही वह चाबी है जिससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी और उससे जुड़े भत्ते तय होते हैं।

फिलहाल कर्मचारी संगठन 2 से लेकर 3.8 तक के फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे हैं। लेकिन अगर सरकार फिटमेंट फैक्टर को 2.0x, 2.5x या 3.0x तय करती है, तो लेवल 1 से लेकर लेवल 13 तक के कर्मचारियों की सैलरी और हाउस रेंट अलाउंस पर क्या असर पड़ेगा? आइए इसे कैलकुलेशन और चार्ट के जरिए समझते हैं।

फिटमेंट फैक्टर बदलते ही कैसे बदल जाएगी बेसिक सैलरी?


अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर लागू होने पर विभिन्न लेवल्स की बेसिक सैलरी इस तरह बदल सकती है:

Level 1 (शुरुआती पद): वर्तमान बेसिक पे ₹18000 है।

2.0x फिटमेंट फैक्टर पर यह ₹36000 हो जाएगी।

2.5x फिटमेंट फैक्टर पर यह ₹45000 हो जाएगी।

3.0x फिटमेंट फैक्टर पर यह सीधे ₹54000 पहुंच जाएगी।

Level 4 (क्लर्क/कनिष्ठ सहायक): वर्तमान बेसिक पे ₹25500 है।

2.0x फिटमेंट फैक्टर होने पर रिवाइज्ड बेसिक पे ₹51000 होगी।

2.5x फिटमेंट फैक्टर पर यह ₹63750 हो जाएगी।

3.0x फिटमेंट फैक्टर पर यह ₹76500 तक पहुंच जाएगी।

Level 7 (मुख्य निरीक्षक/राजपत्रित अधिकारी): वर्तमान बेसिक पे ₹44900 है।

2.0x होने पर यह ₹89800, 2.5x होने पर ₹112250 और 3.0x होने पर ₹134700 हो जाएगी।

Level 13 (सीनियर अधिकारी/निदेशक स्तर): वर्तमान बेसिक पे ₹123100 है।

2.0x पर ₹246200, 2.5x पर ₹307750 और 3.0x फिटमेंट फैक्टर पर यह ₹369300 हो जाएगी।

फिटमेंट फैक्टर बदलते ही कैसे बदल जाएगी बेसिक सैलरी?

बेसिक सैलरी बढ़ने से HRA में कितना आएगा उछाल?

हाउस रेंट अलाउंस (HRA) सीधे तौर पर आपकी बेसिक सैलरी का एक निश्चित प्रतिशत होता है। हालांकि फिटमेंट फैक्टर सीधे HRA पर लागू नहीं होता, लेकिन जब बेसिक पे बढ़ती है, तो HRA खुद-ब-खुद बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। वर्तमान नियमों के अनुसार शहरों को तीन कैटेगरी (X, Y, और Z) में बांटा गया है, जहां क्रमशः 30%, 20% और 10% की दर से HRA मिलता है।

अगर न्यूनतम 2.0x फिटमेंट फैक्टर को ही आधार माना जाए और मौजूदा HRA दरें बरकरार रहें, तो मिलने वाला HRA कुछ इस तरह होगा:

Level 1 कर्मचारी: ₹36000 की नई बेसिक पे पर X शहरों (30%) के लिए ₹10800, Y शहरों (20%) के लिए ₹7200 और Z शहरों (10%) के लिए ₹3600 प्रति माह HRA मिलेगा।

Level 4 कर्मचारी: ₹51000 की नई बेसिक पे पर X शहरों में ₹15300, Y शहरों में ₹10200 और Z शहरों में ₹5100 का HRA बनेगा।

Level 10 कर्मचारी: ₹112200 की नई बेसिक पे पर X शहरों में ₹33660, Y शहरों में ₹22440 और Z शहरों में ₹11220 का HRA मिलेगा।

Level 13 कर्मचारी: ₹246200 की नई बेसिक पे होने पर X श्रेणी के शहरों में रहने वाले अधिकारी को हर महीने ₹73860 का भारी-भरकम HRA मिलेगा।

बेसिक सैलरी बढ़ने से HRA में कितना आएगा उछाल?

बैंकबाजार के सीईओ आदिल शेट्टी ने बताया कि, 'फिटमेंट फैक्टर में एक छोटा सा बदलाव भी हर पे-लेवल पर सैलरी को बड़े पैमाने पर प्रभावित करता है। इसका सीधा असर बेसिक पे से जुड़े अन्य सभी फायदों जैसे हाउस रेंट अलाउंस पर भी देखने को मिलता है।' उनका मानना है कि आयोग के सिफारिशों के बाद सरकार सभी आयामों को ध्यान में रखते हुए फिटमेंट फैक्टर पर फैसला लेगी।

वैसे ये सभी आंकड़े संभावित गणनाओं पर आधारित हैं। 8वें वेतन आयोग की अंतिम सिफारिशों तथा सरकार की मंजूरी के बाद ही वास्तविक सैलरी स्ट्रक्चर स्पष्ट हो पाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।