Get App

Airtel का तगड़ा 250 रुपये का प्लान, पूरे साल कर पाएंगे अनलिमिटेड कॉल, इंटरनेट डेटा और SMS सब फ्री

Airtel 1 year Validity Plan: एयरटेल अपने ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए छोटे रिचार्ज से लेकर पूरे साल के रिचार्ज प्लान देता है। पूरे साल सिम एक्टिव रखने के लिए भी सस्ते सालाना प्लान एयरटेल देता है। यहां आपको 250 रुपये मंथली खर्च वाले प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसमें पूरे साल की वैलिडिटी मिलती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 17, 2023 पर 6:01 PM
Airtel का तगड़ा 250 रुपये का प्लान, पूरे साल कर पाएंगे अनलिमिटेड कॉल, इंटरनेट डेटा और SMS सब फ्री
AIRTEL का ये सालाना प्लान 2,999 रुपये का है लेकिन इसका मंथली खर्च सिर्फ 250 रुपये है।

Airtel 1 year Validity Plan: एयरटेल अपने ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए छोटे रिचार्ज से लेकर पूरे साल के रिचार्ज प्लान देता है। पूरे साल सिम एक्टिव रखने के लिए भी सस्ते सालाना प्लान एयरटेल देता है। यहां आपको 250 रुपये मंथली खर्च वाले प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसमें पूरे साल की वैलिडिटी मिलती है। ग्राहक पूरे साला 365 दिन जितनी मर्जी मन भर बातें अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों से कर सकते हैं। साथ ही फ्री इंटरनेट डेटा और SMS के बेनेफिट भी ग्राहकों को मिलते हैं। एयरटेल का ये सालाना प्लान आपकी जेब को भी फायदा पहुंचाएगा। एयरटेल का ये सालाना प्लान 2,999 रुपये का है लेकिन इसका मंथली खर्च सिर्फ 250 रुपये है।

एयरटेल का 2,999 रुपये का सालाना रिचार्ज प्लान (Airtel Rupees 2999 Annual Plan)

Airtel का 2,999 रुपये का सालाना प्लान है। यानी, ग्राहकों को 365 रुपये की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में आपको रोजाना 2GB डेटा मिलता है। हाई स्पीड डेटा की रोजाना की लिमिट खत्म होने के बाद मोबाइल डेटा 64kbps की स्पीड पर आ जाएगा। एयरटेल के सालाना प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है। साथ ही रोजाना 100 SMS मिलेंगे। एयरटेल के प्लान में एक्सस्ट्रीम ऐप प्रीमियम, फ्री हेलो ट्यून, अनलिमिटेड डाउनलोड के साथ विंक म्यूजिक सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके अलावा FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा।

अब नहीं मिलेगी ये सर्विस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें