Airtel Annual Plan Monthly Cost: एयरटेल ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई सालाना प्लान बनाए हुए हैं। ज्यादातर मोबाइल यूजर ऐसे प्लान तलाशते हैं जिनमें सिम पूरे साल एक्टिव रहे। ताकि, उन्हें बार-बार रिचार्ज न करना पड़े। यहां आपको एयरटेल के ऐसे ही सालाना प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसका मंथली खर्च आपके रेगुलर प्लान की तुलना में कम होगा और फायदे ज्यादा होंगे। ये प्लान आपको अपनी जेब पर एक बार रिचार्ज कराने पर महंगे पड़ सकते हैं लेकिन अगर आप इन प्लान के मंथली खर्च के साथ फायदों को देखेंगे, तो ये आपको किफायती लगेंगे।
एयरटेल 1799 रुपये का सालाना प्लान (Airtel Rupees 1799 Annual Plan)
Airtel का 1,799 रुपये का सालाना प्लान (Annual Plan) है। 1799 रुपये के प्लान में एयरटेल की सिम 365 दिन यानी 12 महीने एक्टिव रहेगी। एयरटेल के ग्राहक 1,799 रुपये का रिचार्ज कराकर पूरे साल अपने परिवार या दोस्तों से बात कर सकते हैं। एयरटेल के इस प्लान में आपको कुल 24GB का डेटा मिलेगा। यानी, हर महीने 2GB डेटा दिया जाएगा। हाई स्पीड डेटा की लिमिट खत्म होने के बाद मोबाइल डेटा की स्पीड 64kbps पर आ जाएगी।
सालाना प्लान में मिलते हैं ये फायदे
एयरटेल के सालाना प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है। साथ ही पूरे साल 3600 SMS फ्री मिलेंगे। एयरटेल के प्लान में एक्सस्ट्रीम ऐप प्रीमियम, फ्री हेलो ट्यून, अनलिमिटेड डाउनलोड के साथ विंक म्यूजिक सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इस प्लान का एक दिन का खर्च 5 रुपये और 1 महीने का खर्च 150 रुपये आएगा।
एयरटेल 2,999 रुपये का सालाना प्लान (Airtel Rupees 2999 Plan)
Airtel का 2,999 रुपये का भी सालाना प्लान है। 2,999 रुपये के प्लान में सिम 365 दिन यानी 12 महीने एक्टिव रहती है। इस प्लान में रोजाना 2GB डेटा मिलेगा। एयरटेल के सालाना प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉल के बेनेफिट मिलते हैं। एयरटेल के प्लान में एक्सस्ट्रीम ऐप प्रीमियम, फ्री हेलो ट्यून, अनलिमिटेड डाउनलोड के साथ विंक म्यूजिक सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। एयरटेल के 2999 रुपये के प्लान का एक महीने का खर्च 250 रुपये और एक दिन का खर्च करीब 8 रुपये आएगा।
एयरटेल 3,325 रुपये का सालाना प्लान (Airtel Rupees 3325 Annual Plan)
Airtel का 3,325 रुपये का सालाना प्लान है। इस प्लान में सिम 365 दिन यानी 12 महीने एक्टिव रहेगी। एयरटेल के प्लान में रोजाना 2.50GB डेटा मिलेगा। हाई स्पीड डेटा की रोजाना की लिमिट खत्म होने के बाद मोबाइल डेटा 64kbps की स्पीड पर आ जाएगी। एयरटेल के सालाना प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है। एयरटेल के प्लान में एक्सस्ट्रीम ऐप प्रीमियम, फ्री हेलो ट्यून, अनलिमिटेड डाउनलोड के साथ विंक म्यूजिक सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इस प्लान का मंथलरी खर्च 277 रुपये और एक दिन का खर्च करीब 9 रुपये आता है।