Airtel Annual Plan Monthly Cost: एयरटेल ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई सालाना प्लान बनाए हुए हैं। ज्यादातर मोबाइल यूजर ऐसे प्लान तलाशते हैं जिनमें सिम पूरे साल एक्टिव रहे। ताकि, उन्हें बार-बार रिचार्ज न करना पड़े। यहां आपको एयरटेल के ऐसे ही सालाना प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसका मंथली खर्च आपके रेगुलर प्लान की तुलना में कम होगा और फायदे ज्यादा होंगे। ये प्लान आपको अपनी जेब पर एक बार रिचार्ज कराने पर महंगे पड़ सकते हैं लेकिन अगर आप इन प्लान के मंथली खर्च के साथ फायदों को देखेंगे, तो ये आपको किफायती लगेंगे।
