Airtel Prepaid Plan: भारत की प्रमुख टेलिकॉम कंपनियों में से एक भारती एयरटेल के कई ऐसे प्लान है जिसमें लंबी वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉल, रोजाना का डेटा मिलता है। एयरटेल के ऐसे सालाना प्लान है जिसमें ग्राहकों लंबी वैलिडिटी के साथ कई कॉलिंग बेनेफिट्स मिलते हैं। यहां आपको एयरटेल के 1,799 रुपये के प्लान के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं इन प्लान्स के बारे में..
एयरटेल का 1799 रुपये वाला प्रीपेड प्लान (Airtel Rupees 1799 Plan)
एयरटेल का 1799 रुपये वाला अनलिमिटेड प्रीपेड प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 24GB डेटा मिलता है। साथ रोजाना एसएमएस, अनलिमिटेड कॉलिंग की सर्विस मिलती है। डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64 Kbps पर आ जाती है। इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग मिलती है। यह प्लान कुल 3600 SMS मुफ्त देता है। अन्य फायदों के मामले में इस प्लान में Apollo 24|7 Circle, फ्री Hellotunes और Wynk Music फ्री एक्सेस भी मिलता है।
एयरटेल के सालाना प्लान का हर महीने का खर्च है सिर्फ 150 रुपये
एयरटेल के सालाना 1,799 रुपये प्लान का हर महीने का खर्च देखे तो करीबन 150 रुपये आता है। यानी, 150 रुपये में एयरटेल के ग्राहकों को जितनी मर्जी बातें कर सकते हैं। इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉल, फ्री SMS जैसी सर्विस मिलेगी। ग्राहक पूरे अपने परिवार और दोस्तों के साथ फ्री बातें कर पाएंगे। ये प्लान एक बार रिचार्ज कराने पर जेब पर थोड़ा भारी लग सकता है लेकिन ये आपके रेगुलर मंथली प्लान की तुलना में ज्यादा किफायती और सस्ता पड़ेगा।