Airtel का तगड़ा प्लान! सिर्फ 9 रुपये में जितनी मर्जी पूरे साल करें बात, रोजाना 2.5GB डेटा और OTT सब्स्क्रिप्शन

Airtel Rupees 3359 Recharge Plan: अगर आप भी एक बार रिचार्ज कर हर महीने रिचार्ज के झंझट से अपने आप को बचाना चाहते हैं तो 3359 रुपये का प्लान बेस्ट है। ये प्लान एक बार जेब पर भारी पड़ेगा लेकिन अगर इसके रोजाना और मंथली खर्च के साथ फायदों को देखें तो ये प्लान वैल्यू फॉर मनी प्लान है। ये प्लान सिर्फ 9 रुपये रोजाना के खर्च पर पूरे साल की वैलिडिटी, 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल और SMS देता है

अपडेटेड Dec 15, 2022 पर 8:17 PM
Story continues below Advertisement
Airtel Rupees 3359 Recharge Plan: सिर्फ 9 रुपये रोजाना के खर्च पर पूरे साल की वैलिडिटी, 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल और SMS देता है।

Airtel Rupees 3359 Recharge Plan: भारती एयरटेल (Bharti Airtel) अपने ग्राहकों को जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्लान लाता रहता है। अगर आप भी एक बार रिचार्ज कर हर महीने रिचार्ज के झंझट से अपने आप को बचाना चाहते हैं तो 3359 रुपये का प्लान बेस्ट है। ये प्लान एक बार जेब पर भारी पड़ेगा लेकिन अगर इसके रोजाना और मंथली खर्च के साथ फायदों को देखें तो ये प्लान वैल्यू फॉर मनी प्लान है। ये प्लान सिर्फ 9 रुपये रोजाना के खर्च पर पूरे साल की वैलिडिटी, 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल और SMS देता है।

एयरटेल का 3359 रुपये का प्लान (Airtel Rupees 3359 Plan)

Airtel ने 3359 रुपये के प्लान को लंबी वैलिडिटी के साथ पेश किया है। ये प्लान 12 महीने यानी 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। एयरटेल अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ आता है। इस प्लान में रोज 100 SMS ऑफर किये जा रहे हैं। इसके साथ ही एयरटेल एयरटेल थैंक्स ऐप और फ्री हैलो ट्यून्स और विंक म्यूजिक के एक्स्ट्रा फायदे भी दे रहा है। इस प्लान में 3 महीने के लिए डिज्नी हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।


Airtel 3359 Prepaid Plan के फायदे

भारती एयरटेल के लंबी वैलिडिटी प्लान में रोजाना 2.5GB डेटा मिलता है। इसमें एयरटेल यूजर्स (Airtel Users) को साल भर का Amazon Prime Video का Mobile Edition, Disney+ Hotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है। इसके अलावा Wynk Music का फ्री ऐक्सेस, 3 महीने के लिए Apollo 24x7 Circle का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

इतना आएगा हर महीने का खर्च

Airtel के इस प्लान में अगर हम एक महीने के खर्च की बात करें तो इसमें आपको एक महीने का खर्च 280 रुपये का पड़ता है। इस प्लान का एक दिन का खर्च करीब 9 रुपये आता है। ये प्लान एक बार रिचार्ज करने पर जेब पर भारी पड़ता है लेकिन हर महीने के खर्च और फायदों को देखे तो ये काफी किफायती और वैल्यू फॉर मनी प्लान है।

एयरटेल का 999 रुपये का प्लान (Airtel Rupees 999 Plan)

Airtel अपने 999 रुपये के रिचार्ज प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी देता है। इस प्लान में एयरटेल अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ रोजाना 2.5GB डेटा देता है। इस प्लान में 100 SMS ऑफर किये जा रहे हैं। इसके साथ ही एयरटेल एयरटेल थैंक्स ऐप और फ्री हैलो ट्यून्स और विंक म्यूजिक के एक्स्ट्रा फायदे भी मिल रहे हैं। इस प्लान में भी Amazon प्राइस का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।

Share Market: चौतरफा गिरावट के बीच सेंसेक्स 878 अंक लुढ़का, निवेशकों के ₹3 लाख करोड़ रुपये डूबे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।