Airtel चुपके से लेकर आया 35 रुपये का तगड़ा प्लान, इतने दिन तक मिलेगा 2GB डेटा

Airtel: भारत में एक प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनियों में से एक भारती एयरटेल (Bharati Airtel) चुपके से अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 35 रुपये का एक नया प्रीपेड प्लान शुरू किया है। ये 35 रुपये का प्लान एयरटेल की वेबसाइट पर नजर नहीं आ रहा है लेकिन यह उन यूजर्स को मिल रहा है जो मोबाइल ऐप के जरिए रिचार्ज करते हैं। जानें इस सस्ते प्लान की खासियत..

अपडेटेड Jan 13, 2023 पर 11:33 AM
Story continues below Advertisement
Bharati Airtel ने चुपके से अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 35 रुपये का नया प्रीपेड प्लान शुरू किया है।

Airtel: भारत में एक प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनियों में से एक भारती एयरटेल (Bharati Airtel) ने चुपके से अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 35 रुपये का एक नया प्रीपेड प्लान शुरू किया है। ये 35 रुपये का प्लान एयरटेल की वेबसाइट पर नजर नहीं आ रहा है लेकिन यह उन यूजर्स को मिल रहा है जो मोबाइल ऐप के जरिए रिचार्ज कर रहे हैं। एयरटेल का 35 रुपये का प्लान एक डेटा (Data Only) वाउचर है। ये सिर्फ डेटा टॉपअप प्लान है, तो इसलिए इसमें और कोई फायदा नहीं मिलने वाला है।

एयरटेल का 35 रुपये का प्लान (Airtel Rupees 35 Recharge Plan)

भारती एयरटेल के 35 रुपये के प्लान में 2 दिनों की स्टैंडअलोन वैलिडिटी दी जाएगी। Airtel इसमें सिर्फ 2GB डेटा दे रहा है। इसका मतलब है कि आपको इस्तेमाल करने के हर दिन और हर जीबी डेटा के लिए 17.50 रुपये चुकाएंगे। हालांकि, कुछ ग्राहकों को ये महंगा लग सकता है लेकिन अगर आप एयरटेल के 19 रुपये के प्लान को देखें, तो ये उसके मुकाबले किफायती है। एयरटेल के 19 रुपये के प्लान में 1GB डेटा 1 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। तो ये प्लान 35 रुपये के प्लान के मुकाबले थोड़ा सस्ता है।


ये प्लान इन ग्राहकों को पहुंचाएगा फायदा

ये प्लान उन ग्राहकों के लिए अच्छा है जिन्हें अपने रिचार्ज पर 2GB डेटा चाहिए। वहीं, एयरटेल का 3जीबी डेटा प्लान 58 रुपये का आता है। ये प्लान उन ग्राहकों को लिए सही है जिन्होंने एयरटेल की 5G स्पीड को टेस्ट करने के लिए अपना डेटा खत्म कर दिया। 35 रुपये का ये प्लान जल्द एयरटेल की वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाएगा।

Airtel का 19 रुपये का प्लान (Airtel Rupees 19 Recharge Plan)

Airtel के सबसे सस्ते प्लान की कीमत 19 रुपये है। कीमत के लिहाज से यह प्लान छोटा रिचार्ज हो लेकिन ये सबसे जबरदस्त प्लान है। सिर्फ 19 रुपये के टॉप अप प्लान में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग मिलती है। वो भी एक या दो घंटे के लिए नहीं बल्कि पूरे 24 घंटों के लिए फ्री बातचीत कर सकते हैं। सिर्फ एयरटेल ही नहीं, आप किसी भी नेटवर्क पर फ्री बातचीत कर सकते हैं। कॉल बेनेफिट का सात इसमें डेटा भी मिलता है। इसमें ग्राहकों को 200MB डेटा मिलता है। एयरटेल के इस प्लान की वैलिडिटी 2 दिन की ही। इस प्लान के फायदे आप 2 दिन तक उठा सकते हैं।

Hot Stocks - शॉर्ट टर्म में हसिल करना चाहते हैं 25% तक रिटर्न तो इन शेयरों पर लगाएं दांव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।