आज के समय में मोबाइल यूजर्स मोबाइल डेटा के साथ OTT प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल सबसे अधिक करने लगे हैं। OTT प्लेटफॉर्म की सर्विस का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को इनका मेंबर्स बनना पड़ता है। OTT प्लेटफॉर्म को देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है जिसके कारण कई ग्राहक इनको देख नहीं पाते। ऐसे में कई टेलिकॉम कंपनियां प्रीपेड प्लान के साथ OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन फ्री दे रहे हैं।
89 रुपये में मिलेगा Amazon प्राइम सब्सक्रिप्शन
एयरटेल के ऐड ऑन प्लान्स में 89 रुपये के प्लान में ये सबसे सबसे फायदेमंड प्लान है। इसमें एयरटेल ग्राहक को 89 रुपये और 6GB डेटा मिलता है। साथ ही Amazon प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन और फ्री हैलो ट्यून्स का एक्सेस भी मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी आपके प्लान की वैलिडिटी तक मिलती है।
एयरटेल के 100 रुपये से कम एड ऑन प्लान्स
एयरटेल 250 रुपये से कम की कीमत के कई सारे एड ऑन प्रीपेड प्लान्स ऑफर करता है जिनकी कीमत 48 रुपये से शुरू है। 48 रुपये का ऐड-ऑन प्लान में आपको 3GBडेटा मिलता है। इसकी वैलिडिटी मेन प्लान जितनी होती है। 78 रुपये के प्लान में 5GB डेटा मिलता है। एयरटेल के 98 रुपये के प्लान में 12GB डेटा मिलता है।
हाल में ही एयरटेल ने अपने सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान को बंद कर 79 रुपये का प्लान लेकर आया है। एयरटेल ने अपना 49 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान बंद कर दिया है। अब ये प्लान एयरटेल ने 79 रुपये का कर दिया है लेकिन इसमें ग्राहकों को डबल बेनेफिट मिल रहा है। एयरटेल का 79 रुपये का प्लान 64 रुपये टॉकटाइम मिलेगा और रोजाना 200MB डेटा भी मिलेगा। एयरटेल इस प्लान के साथ 28 दिनों की वैलिडिटी दे रही है। यह प्लान ग्राहकों को डबल डेटा के साथ चार गुना अधिक आउटगोइंग मिनट दे रहा है।
बता दें कि इससे पहले भारती एयरटेल ने अपने पोस्टपेड कॉरपोरेट यूजर्स के लिए 199 रुपए और 249 रुपए वाले पोस्टपेड प्लान बंद करने की घोषणा की थी। एयरटेल के मौजूदा ग्राहकों को अब अगले बिलिंग साइकल से 299 रुपए में माइग्रेट किया जाएगा। Vodafone-Idea भी जल्दी ही दरें बढ़ाएगी।