Airtel का पूरा पैसा वसूल प्लान, एक रिचार्ज में मिलेगा 190GB डेटा, 3 लोग कर पाएंगे सिम इस्तेमाल

Airtel Family Plan: देश की बड़ी टेलिकॉम कंपनियों की लिस्ट में शामिल Airtel अपने ग्राहकों को जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्लान लाता रहता है। एयरटेल के पास कई तरह के प्रीपेड, पोस्टपेड, इंटरनेशनल रिचार्ज प्लान हैं। एयरटेल परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए फैमिली प्लान भी लेकर आया हुआ है

अपडेटेड Apr 04, 2023 पर 5:56 PM
Story continues below Advertisement
एयरटेल के 999 रुपये वाले फैमिली प्लान में मेन सिम के अलावा 2 एक्स्ट्रा एड ऑन सिम मिलते हैं।

Airtel Family Plan: देश की बड़ी टेलिकॉम कंपनियों की लिस्ट में शामिल Airtel अपने ग्राहकों को जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्लान लाता रहता है। एयरटेल के पास कई तरह के प्रीपेड, पोस्टपेड, इंटरनेशनल रिचार्ज प्लान हैं। एयरटेल परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए फैमिली प्लान भी लेकर आया हुआ है। यहां आपको एयरटेल के पोस्टपेड फैमिली प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसमें परिवार का एक सदस्य रिचार्ज करता है और पूरे परिवार के मोबाइल इससे चल सकते हैं। एयरटेल के फैमिली प्लान्स में अनलिमिटेड कॉल, डेटा और OTT सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

एयरटेल का 999 रुपये का फैमिली पोस्टपेड प्लान (Airtel Rupees 999 Postpaid family Plan)

एयरटेल के 999 रुपये वाले फैमिली प्लान में मेन सिम के अलावा 2 एक्स्ट्रा एड ऑन सिम मिलते हैं। यानी, इसमें आपको 3 सिम मिलेंगे जिसे परिवार के तीन सदस्य चला सकते हैं। 999 के फैमिली पोस्टपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल मिलती है। यानी, ग्राहक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल कर सकते हैं। इस प्लान में 100GB इंटरनेट डेटा मिलेगा। कुल 190 GB डेटा मिलेगा और प्राइमरी कनेक्शन 100GB डेटा का इस्तेमाल कर सकता है। डेटा पूरा होने के बाद 2 पैसे प्रति एमबी चार्ज लगता है। इस प्लान में 6 महीने का Amazon प्राइम और एक साल के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन मिलता है। साथ ही रोजाना 100SMS मुफ्त मिलते हैं।


एयरटेल का 1,199 रुपये का फैमिली पोस्टपेड प्लान

एयरटेल के 1,199 रुपये वाले फैमिली प्लान में 2 सिम एक्स्ट्रा मिलते हैं, यानी 2 फ्री ऐड-ऑन रेगुलर वॉइस कनेक्शन मिलता है। इस प्लान में 150 जीबी डेटा हर महीने मिलता है। हर ऐड-ऑन कनेक्शन के साथ 30 जीबी डेटा और मिलता है। साथ ही 200 GB डेटा रोलओवर कर सकते हैं। साथ ही रोजाना 100SMS मुफ्त मिलते हैं। इसमें 6 महीने का Amazon प्राइम मिलता है। साथ ही एक साल के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

UBS में Credit Suisse का विलय न होता तो क्या होता? स्विस नेशनल बैंक ने किया खुलासा, कितनी गंभीर थी स्थिति

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।