Airtel के 200 रुपये से कम 3 तगड़े प्लान, 30 दिन तक करें फ्री बातें, SMS और इंटरनेट डेटा सब मुफ्त

Airtel Rupees 155 Plan: टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल पूरे देश में अपनी 5G सर्विस का विस्तार करने में लगी हुई है। एयरटेल अपने कुछ किफायती प्लान्स के लिए भी जाना जाता है। यहां आपको एयरटेल के तीन 200 रुपये से कम कीमत वाले प्लान के बारे में बता रहे हैं। इन प्लान्स में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और मुफ्त SMS की सर्विस मिलती है

अपडेटेड Jan 11, 2023 पर 1:04 AM
Airtel के 155 रुपये के प्लान की वैलिडिटी 24 दिनों की है।

Airtel Rupees 155 Plan: टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल पूरे देश में अपनी 5G सर्विस का विस्तार करने में लगी हुई है। एयरटेल अपने कुछ किफायती प्लान्स के लिए भी जाना जाता है। यहां आपको एयरटेल के तीन 200 रुपये से कम कीमत वाले प्लान के बारे में बता रहे हैं। इन प्लान्स में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और मुफ्त SMS की सर्विस मिलती है। एयटेल के 155 रुपये, 179 रुपये और 199 रुपये के तीन प्लान है। आइए जानते हैं इन प्लान्स की डिटेल..

एयरटेल का 155 रुपये का प्लान (Airtel Plan of Rs 155)

एयरटेल (Airtel) के सबसे सस्ते प्लान की गिनती में 155 रुपये का प्लान भी आता है। अगर 155 रुपये के प्लान की फायदों की बात करें तो इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड टॉकटाइम मिलता है और 1जीबी डेटा मिलता है। 300 SMS सर्विस मुफ्त मिलती है। इस प्लान की वैलिडिटी 24 दिनों की है। ये प्लान उन ग्राहकों को लिए सही है जिन्हें बहुत ज्यादा डेटा की जरूरत नहीं होती।


एयरटेल का 179 रुपये का प्लान (Airtel Plan of Rs 179)

एयरटेल (Airtel) के सस्ते प्लान की गिनती में 179 रुपये का प्लान भी आता है। अगर इस प्लान की फायदों की बात करें तो इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड टॉकटाइम मिलता है और 2 GB डेटा मिलता है। 3300 SMS सर्विस मुफ्त मिलती है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।

एयरटेल का 199 रुपये का प्लान (Airtel Plan of Rs 199)

एयरटेल (Airtel) के 200 रुपये से कम वाले प्लान की गिनती में 199 रुपये का प्लान भी आता है। अगर 199 रुपये के प्लान की फायदों की बात करें तो इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड टॉकटाइम मिलता है और 3GB डेटा मिलता है। 300 SMS सर्विस मुफ्त मिलती है। इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है। ये प्लान उन ग्राहकों को लिए सही है जिन्हें पूरे एक महीने की वैलिडिटी चाहिए होती है।

आईटी सेक्टर में स्थितियां जल्द होंगी सामान्य, फिर लौटेगा डबल डिजिट ग्रोथ का दौर: राजीव गोपीनाथन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।