एयरटेल का धमाकेदार प्लान, मिलेगा 60GB डेटा और ये सभी फायदे

Airtel Data Plan: एयरटेल देश की बड़ी टेलिकॉम कंपनियों में से एक है। एयरटेल ने ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई प्लान ऑफर कर रही है। अगर आपको एयरटेल का ऐसा प्लान चाहिए जिसमें ज्यादा डेटा मिले तो एयरटेल का 509 रुपये का प्लान आपके काम आ सकता है

अपडेटेड Mar 28, 2024 पर 5:47 PM
Story continues below Advertisement
अगर आपको एयरटेल का ऐसा प्लान चाहिए जिसमें ज्यादा डेटा मिले तो एयरटेल का 509 रुपये का प्लान आपके काम आ सकता है।

Airtel Data Plan: एयरटेल देश की बड़ी टेलिकॉम कंपनियों में से एक है। एयरटेल ने ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई प्लान ऑफर कर रही है। अगर आपको एयरटेल का ऐसा प्लान चाहिए जिसमें ज्यादा डेटा मिले तो एयरटेल का 509 रुपये का प्लान आपके काम आ सकता है। आइए जानते हैं एयरटेल के इस प्लान के बारे में..

एयरटेल का 509 रुपये का प्रीपेड प्लान (Airtel Rupees 509 Prepaid Plan)

एयरटेल के 509 रुपये के प्लान में 60GB डेटा मिलता है। ये डेटा एकमुश्त दिया जाता है। यानी, इसमें एक दिन के डेटा की कोई लिमिट नहीं होती है। आप चाहें तो पूरा डेटा एक ही दिन में खत्म कर सकते हैं या पूरे महीने चला सकते हैं। 509 रुपये वाले एयरटेल रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है। इस प्लान में भी ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल कॉल्स, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सर्विस मिलती है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसका 60GB डेटा है।


मिलती है 5G डेटा सर्विस

एयरटेल के यूजर्स को 5G डेटा प्लान का फायदा उठाने के लिए एयरटेल थैंक्स ऐप पर जाना होगा। यहां से यूजर अपने लिए 5G डेटा का फायदा उठा सकते हैं। एयरटेल देश के 5,000 शहरों में 5G सर्विस दे रहा है। ग्राहकों को 300 SMS मुफ्त ऑफर किये जा रहे हैं। इसके अलावा एयरटेल के खास फायदे जैसे Hello Tunes, Wynk Music, फास्टैग पर कैशबैक और Apollo 24|7 भी मिलते हैं।

SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।