Airtel Vs Jio: जियो का 61 रुपये में 10BG या एयरटेल का 49 रुपये में 6GB? जानिए कौन दे रहा है बेस्ट डील

Airtel Vs Jio Data Top up Plan: भारती एयरटेल (Airtel) जियो दोनों के पास डेटा टॉप अप रिचार्ज प्लान हैं। दोनों ही कंपनियां ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब टॉप अप प्लान लाती रहती है। एयरटेल हाल में 49 रुपये का प्लान लेकर आई है

अपडेटेड Jun 06, 2023 पर 4:37 PM
Airtel Vs Jio: भारती एयरटेल (Airtel) जियो दोनों के पास डेटा टॉप अप रिचार्ज प्लान हैं।

Airtel Vs Jio Data Top up Plan: भारती एयरटेल (Airtel) जियो दोनों के पास डेटा टॉप अप रिचार्ज प्लान हैं। दोनों ही कंपनियां ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब टॉप अप प्लान लाती रहती है। एयरटेल हाल में 49 रुपये का प्लान लेकर आई है। Airtel के इस प्लान में ग्राहकों को डेटा मिलेगा, जिन भी यूजर्स को डेटा की जरूरत होती है वह ये रिचार्ज करा सकते हैं। वहीं, जियो का डेटा टॉप अप रिचार्ज प्लान 61 रुपये से शुरू है। ये प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट हैं जिन्हें ऑनलाइन वेबसीरिज या ऑफिस के काम के लिए ज्यादा डेटा की जरूरत होती है। आइए जानते हैं किसके प्लान में ज्यादा बेनेफिट मिल रहे हैं। आइए जानते हैं एयरटेल के डेटा प्लान के बारे में..

Airtel 49 रुपये प्रीपेड प्लान के फायदे

भारती एयरटेल यूजर्स को 49 रुपये का डेटा टॉपअप प्लान दे रहा है। 49 रुपये में एयरटेल 6GB डेटा दे रहा है। इस प्लान की वैलिडिटी सिर्फ एक दिन की है। इस प्लान से रिचार्ज कराने के बाद यूजर्स को 6 जीबी डाटा मिलता है, तो ये आपकी रोजाना की ज्यादा डेटा की जरूरत को पूरा कर सकता है। भारती एयरटेल अब भारत के 3000 से अधिक शहरों और कस्बों में 4जी और 5जी ला चुका है।


जियो का 61 रुपये का प्लान

Jio True 5G का 61 रुपये का प्लान टॉप अप यानी अपग्रेड प्लान है। इस प्लान में ग्राहकों को 10GB डेटा मिल रहा है। इस प्लान में पहले 6 जीबी डाटा मिलता था लेकिन अब इस प्लान में मिलने वाले डेटा की लिमिट बढ़ा दी गई है। इसमें कुल 10 जीबी डेटा मिल रहा है। Jio True 5G की सर्विस इस समय देश के 3,000 शहरों में मिल रही है। यह जियो का 5G डेटा प्लान है।

किसका प्लान है बेहतर

जियो का प्लान एयरटेल के प्लान 12 रुपये महंगा है लेकिन इसमें आपको 4GB डेटा एक्सट्रा मिल रह है। एयरटेल 6GB डेटा दे रहा है जबकि जियो 61 रुपये में 10GB डेटा दे रहा है।

NELCO, नुवोको विस्टास और ओरिएंट सीमेंट के शेयरों में होगी 14% तक की कमाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।