Airtel World Pass Plans: एयरटेल का खास प्लान, 184 देशों में देगा फ्री डेटा और कॉलिंग की सर्विस, कीमत 649 रुपये से शुरू

Airtel World Pass International Recharge Plan: देश की दूसरी बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने 184 देशों के लिए फ्री वर्ल्ड पास प्लान लॉन्च किया है। एयरटेल का यह खास प्लान 184 देशों में एयरटेल यूजर्स को फ्री इंटरनेट और कॉलिंग की सर्विस के लिए ऑफर कर रहा है। दरअसल, बीते कुछ सालों में विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में 3 गुना बढ़ोतरी दर्ज की है

अपडेटेड Dec 07, 2022 पर 6:57 PM
Airtel World Pass Recharge Plan: एयरटेल ने 184 देशों के लिए फ्री वर्ल्ड पास प्लान लॉन्च किया है।

Airtel World Pass International Recharge Plan: देश की दूसरी बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने 184 देशों के लिए फ्री वर्ल्ड पास प्लान लॉन्च किया है। एयरटेल का यह खास प्लान 184 देशों में एयरटेल यूजर्स को फ्री इंटरनेट और कॉलिंग की सर्विस के लिए ऑफर कर रहा है। दरअसल, बीते कुछ सालों में विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में 3 गुना बढ़ोतरी दर्ज की है और अगले साल में यह डबल हो जाएगी। ऐसे में एयरटेल की तरफ से कई इंटरनेशनल प्लान लॉन्च किये हैं। ये प्लान विदेश जाने वाले यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किये गए हैं। Airtel ने 5 इंटरनेशनल प्लना लॉन्च किये हैं।

Airtel इंटरनेशनल प्लान

एयरटेल के इंटरनेशनल प्लान के साथ सालभर की वैलिडिटी दी जा रही है। साथ ही दुनिया के किसी भी कोने में पहुंचने पर भी ग्राहकों को 24X7 कॉल सेंटर सपोर्ट मिलेगा। इन प्लान्स में एक दिन से लेकर सालभर की वैलिडिटी दी जा रही है। आइए जानते हैं इन प्लान्स के बारे में..


Airtel 649 रुपये वाला प्लान (Airtel Rupees 649 International Plan)

Airtel 649 रुपये प्लान की वैलिडिटी 1 दिन की है। इसमें लोकल और इंडिया में बात करने के लिए 500MB हाई स्पीड डेटा दिया जा रहा है।

Airtel 2999 रुपये वाला प्लान (Airtel Rupees 2,999 International Plan)

Airtel 2,999 रुपये प्लान की वैलिडिटी 10 दिन की है। इसमें 10 मिनट वॉइस कॉलिंग के साथ 5GB हाई स्पीड डेटा दिया जा रहा है।

Airtel 3999 रुपये वाला प्लान (Airtel Rupees 3,999 International Plan)

Airtel 3,999 रुपये प्लान की वैलिडिटी 30 दिन की है। इसमें 100 मिनट वॉइस कॉलिंग के साथ 12GB हाई स्पीड डेटा दिया जा रहा है।

Airtel 5999 रुपये वाला प्लान (Airtel Rupees 5,999 International Plan)

Airtel 5,999 रुपये प्लान की वैलिडिटी 90 दिन की है। इसमें 9000 मिनट वॉइस कॉलिंग के साथ 2GB हाई स्पीड डेटा दिया जा रहा है।

Airtel 14999 रुपये वाला प्लान (Airtel Rupees 14,999 International Plan)

Airtel 14,999 रुपये प्लान की वैलिडिटी 365 दिन की है। इसमें 3000 मिनट वॉइस कॉलिंग के साथ 15GB हाई स्पीड डेटा दिया जा रहा है।

आज आरबीआई ने जारी की "मैं हूं ना" पॉलिसी, कोटक एएमसी के निलेश शाह ने ऐसा क्यों कहा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।