Akshaya Tritiya 2022 Date and Time: आज देशभर में अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को पावन और सौभाग्य से जुड़े पर्व के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी पूजा की जाती है। साथ ही सोना खरीदा जाता है। सोना खरीदना अक्षय तृतीया के दिन सबसे शुभ माना जाता है। यहां आपको बता रहे हैं कि आप किस शुभ मुहूर्त पर सोना खरीद सकते हैं। सोना खरीदते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
अक्षय तृतीया 2022 का शुभ मुहूर्त
अक्षय तृतीया 03 मई मंगलवार को सुबह 5 बजकर 18 मिनट पर शुरू होगी। ये 4 मई बुधवार को सुबह 07 बजकर 32 मिनट पर खत्म होगी। अक्षय तृतीया के दिन रोहिणी नक्षत्र सुबह 12 बजकर 34 मिनट से शुरू होकर 04 मई सुबह 03 बजकर 18 मिनट तक होगा। यानी आपके पास लगभग पूरा दिन सोना खरीदने के लिए समय होगा।
सोना खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान
1 सोना खरीदते समय सबसे पहली जो चीज याद रखनी है कि सिर्फ हॉलमार्क वाली ज्वैलरी ही खरीदनी है। जिस ज्वैलरी पर हॉलमार्क नहीं होता, उसकी प्योरिटी शुद्द नहीं होती।
2 आप जब गोल्ड ज्वैलरी खरीदें तो मेकिंग चार्ज को लेकर मोल-भाव जरूर करें। ऐसा इसलिए क्योंकि अधिकतर ज्वैलर मोल-भाव के बाद रेट कम कर देते हैं। ज्वैलरी में मेकिंग चार्ज की लागत करीब 30 फीसदी होती है। ऐसे में कोशिश करें की मेकिंग चार्ज पर बारगेन करें और कीमत को कम कराएं।
3 जब भी आप सोना खरीद रहे हैं तो ज्वैलरी पीस का वजन जरूर चेक करें। अभी ज्वैलरी बाजार में 1 ग्राम सोने का भाव 5,341 रुपये है। वजन गलत कैलकुलेट करने पर आपको सोना खरीदना महंगा पड़ सकता है।