Akshaya Tritiya 2026: ₹1 में खरीदें घर बैठे गोल्ड, समझें सभी ऐप्स की खूबियां और फिर करें सही जगह निवेश

Akshaya Tritiya 2026: इस बार अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को है यानी अब इसमें बस कुछ ही दिन बचे हैं तो ऐसे में अभी प्लानिंग कर लें कि अगर अक्षय तृतीया को डिजिटिल गोल्ड खरीदना है तो किस तरीके से करें। यहां डिजिटल गोल्ड की खरीदारी के लिए बेस्ट ऐप्स के बारे में डिटेल से बताया जा रहा है

अपडेटेड Apr 16, 2026 पर 4:20 PM
Story continues below Advertisement
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया के मौके पर गोल्ड खरीदना शुभ माना जाता है और कई लोग इस दिन गोल्ड की खरीदारी करते हैं।

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया आ गई है और बहुत से लोग इस दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ मानते हैं। इस मौके पर हर साल ज्वेलरी की दुकानों पर भारी भीड़ देखने को मिलती है। हालांकि अब कई लोग अब डिजिटल गोल्ड की तरफ भी आकर्षित हो रहे हैं। डिजिटल गोल्ड बिना किसी शॉप पर गए और बिना स्टोरेज की चिंता किए शुद्ध सोना ऑनलाइन खरीदने की सुविधा देता है। आप अपने फोन से कुछ ही स्टेप्स में निवेश कर सकते हैं। इसका एक बड़ा फायदा यह भी है कि महज ₹1 का भी गोल्ड खरीद सकते हैं। इससे कम बजट वाले लोगों के लिए भी निवेश करना आसान हो जाता है। अगर आप इस अक्षय तृतीया डिजिटल गोल्ड में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जानना जरूरी है कि कौन-से प्लेटफॉर्म सुरक्षित और इस्तेमाल में आसान हैं।

Groww

ग्रो ऐसे निवेशकों के लिए एक लोकप्रिय ऐप है जो सुरक्षित और रेगुलेटेड विकल्पों के जरिए गोल्ड में निवेश करना चाहते हैं। यह ऐप गोल्ड में निवेश के कई विकल्प देता है, जैसेकि गोल्ड ईटीएफ और गोल्ड म्यूचुअल फंड। जो लोग मार्केट ट्रेडिंग समझते हैं, उनके लिए एमसीएक्स पर गोल्ड फ्यूचर्स और ऑप्शंस में ट्रेडिंग की फैसिलिटी भी उपलब्ध है। चूंकि ये सभी सेबी के नियमों के दायरे में आते हैं, जिससे निवेशकों को अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है।

Paytm


पेटीएम ऐसे निवेशकों के लिए एक आसान विकल्प है जो नियमित रूप से कुछ-कुछ पैसे गोल्ड में लगाना चाहते हैं। यह प्लेटफॉर्म MMTC-PAMP और Augmont जैसे भरोसेमंद रिफाइनर्स के साथ काम करता है, जिससे सोने की शुद्धता और सही कीमत सुनिश्चित होती है। जो सोना आप खरीदते हैं, उसे सुरक्षित वॉल्ट में रखा जाता है यानी कि घर पर रखने की चिंता नहीं होती। जरूरत पड़ने पर कभी भी अपना गोल्ड बेच सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर अपने दोस्तों या परिवार को गोल्ड गिफ्ट भी कर सकते हैं।

PhonePe

फोनपे ऐसे लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो इसे हर दिन के खर्चों के पेमेंट के लिए पहले से इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें छोटी राशि से डिजिटल गोल्ड में निवेश शुरू कर सकते हैं और समय के साथ अपनी बचत बढ़ा सकते हैं। यह सोना बिना किसी अतिरिक्त खर्च के सुरक्षित लॉकर में रखा जाता है, इसलिए इसे फिजिकली संभालने की जरूरत नहीं होती। फोनपे डिजिटल गोल्ड को फिजिकल गोल्ड में बदलने का विकल्प भी देता है। इसमें एक फीचर ऐसा है, जिससे नियमित तौर पर एक तय अमाउंट गोल्ड में निवेश होता रहेगा।

Google Pay

गूगलपे उन लोगों के लिए एक सरल विकल्प है जो बिना किसी अतिरिक्त प्रक्रिया के गोल्ड में बचत करना चाहते हैं। गूगलपे एक टैप में गोल्ड खरीदने और बेचने की सुविधा देता है। इस ऐप में प्राइस अलर्ट जैसे फीचर्स भी हैं, जो सही समय पर खरीदने या बेचने में मदद करते हैं।

Bajaj Finserv

बजाज फिनसर्व उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो अधिक फ्लेक्सिबिलिटी चाहते हैं। इसमें यूजर्स अपनी पैसे के हिसाब से या ग्राम में तय वजन चुनकर डिजिटल गोल्ड में निवेश कर सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर गोल्ड एसआईपी भी शुरू कर सकते है जिससे यूजर्स नियमित रूप से एक तय राशि निवेश कर सकते हैं। खरीदा गया सारा सोना सुरक्षित वॉल्ट में रखा जाता है, इसलिए स्टोरेज की चिंता नहीं रहती।

Akshaya Tritiya 2026: इस अक्षय तृतीया से अगले अक्षय तृतीया तक, इतना चमक जाएगा गोल्ड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।