Akshaya Tritiya 2026: इस अक्षय तृतीया से अगले अक्षय तृतीया तक, इतना चमक जाएगा गोल्ड

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया के शुभ मौके पर गोल्ड खरीदने को वैभव के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है। हालांकि अगर निवेश के लिहाज से भी देखें तो कई निवेशक इस दिन गोल्ड में पैसे डालते हैं। जानिए कि अगर इस अक्षय तृतीया को गोल्ड में पैसे डालते हैं तो अगले साल अक्षय तृतीया तक इसकी वैल्यू कितनी हो जाएगी

अपडेटेड Apr 16, 2026 पर 3:45 PM
Story continues below Advertisement
Akshaya Tritiya 2026: पिछले साल अक्षय तृतीया को गोल्ड का भाव प्रति दस ग्राम ₹95 हजार पर था जोकि फिलहाल ₹1.52 लाख पर है।

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया के मौके पर गोल्ड खरीदना शुभ माना जाता है और कई लोग इस दिन गोल्ड की खरीदारी करते हैं। पिछले साल अक्षय तृतीया को गोल्ड का भाव प्रति दस ग्राम ₹95 हजार पर था जोकि फिलहाल ₹1.52 लाख पर है। अक्षय तृतीया इस बार रविवार 19 अप्रैल को है यानी कि पिछले साल की अक्षय तृतीया से लेकर इस साल अक्षय तृतीया के करीब तक निवेशकों को पूंजी करीब 60% बढ़ चुकी है। अब आगे को लेकर बात करें तो इस बार भी एक्सपर्ट्स अक्षय तृतीया में रिटर्न के लिहाज से निवेश का अच्छा मौका देख रहे हैं।

अगले साल Akshaya Tritiya पर कहां पहुंचेगा गोल्ड?

केडिया एडवायजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक गोल्ड में नया हाई लगता हुआ देख सकते हैं। उनका मानना है कि अगले अक्षय तृतीया तक गोल्ड ₹2 लाख के पार जा सकता है। अजय केडिया का कहना है कि अक्षय तृतीया में गोल्ड की खरीदारी को लेकर कहा गया है कि इससे ग्रोथ मिलेगा, वैभव मिलेगा जोकि मिल भी रहा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक साल ही नहीं, पिछले सात साल से लगातार इसमें तेजी दिख रही है। अजय केडिया के मुताबिक ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर की संभावना से सेंटिमेंट सुधर रहा है जो गोल्ड को सपोर्ट कर रहा है।


लगातार ऊपर चढ़ेगा गोल्ड?

केडिया का कहना है कि आमतौर पर एक अच्छा-खास करेक्शन 18-20% का माना जाता है जबकि गोल्ड जनवरी में करीब 27% टूट गया तो इसका करेक्शन फेज अब गुजरा समझा जाना चाहिए। उनका मानना है कि हिस्टोरिकल डेटा के हिसाब से अगले दो से तीन महीने गोल्ड कंसालिडेट कर सकता है और करेक्शन भी दिखता है तो यह हल्का ही रहेगा।

तीन से पांच साल में ₹3 लाख का होगा गोल्ड?

बाबा ज्वैलर्स के सीईओ गौरव बाबा भी सीएनबीसी आवाज से बातचीत में गोल्ड को लेकर काफी बुलिश दिखाई दिए। उनका कहना है कि अगले तीन से पांच साल में यह ₹3 लाख के पार पहुंच सकता है। गौरव के मुताबिक दो से तीन महीने गोल्ड कंसालिडेट फेज में रह सकता है ₹10 हजार ऊपर तो ₹10 हजार नीचे, ऐसे ही चलता रह सकता है।

Akshaya Tritiya 2026 Shubh Yog: गजकेसरी और मालव्य राजयोग सहित 7 दुर्लभ योगों का संयोग लेकर आ रही इस साल की अक्षय तृतीया

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।